IPL 2026: शुभमन ने बनाया इस सीजन का सबसे धांसू रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी भी रह गए पीछे

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर इस सीजन का एक बड़ा और बेहद धांसू रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी भी पीछे रह गए हैं।

शुभमन गिल आईपीएल 2026 में सबसे पहले 600 रनों का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस दमदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप की रेस में भी पहला स्थान हासिल कर लिया है। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने फिफ्टी जड़कर यह आंकड़ा हासिल कर लिया।

IPL 2026

गिल के बाद सुदर्शन का धमाल

इस मुकाबले में अपनी दमदार बैटिंग के दम पर उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में अब तक खेले 13 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 579 रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने अपनी हालिया पारी के दौरान वैभव के इस आंकड़े को पार कर लिया। गिल ने ये रन 50 से ज्यादा के औसत से बनाए हैं।

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन प्लेऑफ़ में अपनी जगह बना ली है और इसमें गिल की बैटिंग का अहम योगदान रहा है। गिल के साथ ही ओपन कर रहे साथी खिलाड़ी साई सुदर्शन ने भी वैभव सूर्यवंशी का आंकड़ा पार कर लिया। सुदर्शन इस सीजन में 600 रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

गिल अर्धशतक जड़ने के बाद आउट होकर चले गए। वह 37 गेंदों का सामना करते हुए 64 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 छक्के और 7 चौके आए।

गिल और सुदर्शन का रिकॉर्ड

गिल और सुदर्शन आईपीएल में सर्वाधिक शतकीय भागीदारी करने वाली ओपनर जोड़ी बन गई है। दोनों ने सातवीं बार यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को पछाड़ने का काम किया है। इसके अलावा टी20 में सर्वाधिक शतकीय भागीदारी करने के मामले में गिल और सुदर्शन ने कोहली और एबी डीविलियर्स की बराबरी कर ली। दोनों जोड़ियों के नाम 10-10 शतक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+