IPL 2026: मैदान पर बिना एंट्री धोनी का आईपीएल करियर खत्म? विदाई मैच भी नहीं मिला, क्या चुपचाप चले गए थाला?

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली करारी हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में सफर आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। इस अहम मुकाबले में मिली शिकस्त ने चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 230 लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम बेहद दबाव में नजर आई और उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही। 140 रन बना चेन्नई मैच हार गई।

ताजा पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स चौदह मैचों में छह जीत और आठ हार के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई। बारह अंकों और खराब नेट रन रेट के कारण टीम के नाम के आगे एलिमिनेटेड का ठप्पा लग चुका है। आरसीबी और गुजरात जैसी टीमें शीर्ष पर मजबूत हैं जबकि चेन्नई टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो चुकी है।

IPL 2026

धोनी के फैंस की टूटी आखिरी उम्मीद

चेन्नई की इस करारी हार ने महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को सबसे बड़ा झटका दिया है। बैटिंग कोच माइकल हसी ने उम्मीद जताई थी कि प्लेऑफ में पहुंचने पर धोनी चोट से उबरकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं। मगर टीम के बाहर होते ही धोनी को एक्शन में देखने की आखिरी उम्मीद भी शायद हमेशा के लिए खत्म हो गई।

बिना खेले ही विदा हुए थाला

इस पूरे सीजन में महेंद्र सिंह धोनी काफ इंजरी और अंगूठे की चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल सके। वह अपनी फिटनेस हासिल करने की कोशिश में जुटे थे और आखिरी मैचों से पहले रांची लौट गए थे। फैंस को उम्मीद थी कि वह कम से कम एक विदाई मैच खेलेंगे मगर किस्मत ने उन्हें बिना मैदान पर उतरे ही बाहर कर दिया।

क्या खत्म हो गया महान करियर

सुरेश रैना के साथ बातचीत में धोनी ने अपनी उम्र और कमजोर होते शरीर का हवाला देकर अगले सीजन में खेलने पर संशय जताया था। अब बिना एक भी मैच खेले इस तरह चुपचाप सीजन से बाहर होना उनके शानदार आईपीएल करियर के अंत का संकेत दे रहा है। हालांकि आधिकारिक ऐलान न होने तक फैंस उनके आखिरी फैसले का इंतजार करेंगे। आईपीएल में उन्होंने 278 मैच खेलकर 5400 से ज्यादा रन बनाए और चेन्नई को पांच टाइटल दिलाए।

अनकैप्ड प्लेयर के रूप में आए थे धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को इस सीजन अनकैप्ड प्लेयर के रूप में शामिल किया था। उनकी फीस 4 करोड़ थी। किसी ने यह नहीं सोचा था कि महेंद्र सिंह धोनी इस बार एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे, चेन्नई के फैंस को खासी निराशा हुई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+