कब हारेगी BJP? मशहूर चुनावी पंडित की इस बड़ी भविष्यवाणी ने उड़ाए विपक्ष के होश,बता दिया सत्ता पलटने का वो साल!

भारतीय राजनीति में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को केंद्र की सत्ता से कब बाहर किया जा सकता है। इस बीच, देश के सबसे बड़े और सटीक चुनावी अनुमान लगाने वाले संस्थान 'एक्सिस माई इंडिया' (Axis My India) के फाउंडर प्रदीप गुप्ता ने एक बेहद चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि बीजेपी को सत्ता से बेदखल करना फिलहाल विपक्ष के लिए टेढ़ी खीर साबित होने वाला है।

प्रदीप गुप्ता के मुताबिक, भारतीय राजनीति में एक बार फिर 'एकतरफा दबदबे' का दौर लौट आया है, ठीक वैसा ही जैसा कभी आजादी के बाद कांग्रेस का हुआ करता था। उनका मानना है कि जब तक बीजेपी के काम और गवर्नेंस में कोई भारी गिरावट नहीं आती, तब तक उसे सत्ता से हटाना नामुमकिन जैसा है।

When will BJP lose power

प्रदीप गुप्ता की भविष्यवाणी: कम से कम इतने साल और राज करेगी बीजेपी

देश के मूड को सबसे बेहतर समझने वाले पीफ्रोलॉजिस्ट (चुनाव विश्लेषक) प्रदीप गुप्ता ने एक अनुमानित आंकड़ा देते हुए बताया कि बीजेपी का यह सुनहरा दौर इतनी जल्दी खत्म होने वाला नहीं है। साल 2014 से शुरू हुआ बीजेपी के राजनीतिक वर्चस्व का यह सफर कम से कम 20 साल तक लगातार चल सकता है। उन्होंने तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी 'टीवीडी' (TVK) की जीत का सटीक अनुमान लगाकर अपनी साख को एक बार फिर साबित किया है।

प्रदीप गुप्ता का तर्क है कि राजनीति में एक जेनरेशन (पीढ़ी) का चक्र करीब 20 साल का होता है। इस लिहाज से बीजेपी अभी काफी लंबे समय तक भारतीय राजनीति के केंद्र में बनी रहने वाली है।

PM Modi Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट में किसकी होगी छुट्टी, किसे मिलेगी जगह? आज तय होगा कई दिग्गजों का भविष्य
PM Modi Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट में किसकी होगी छुट्टी, किसे मिलेगी जगह? आज तय होगा कई दिग्गजों का भविष्य

बीजेपी के लिए अब परीक्षा की घड़ी: करना होगा 'सुपर परफॉर्म'

हालांकि इस बड़ी भविष्यवाणी के साथ प्रदीप गुप्ता ने सत्ताधारी पार्टी को एक बड़ी चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा है कि जनता से मिले भारी जनादेश के बाद अब लोगों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं।

ऐसे में बीजेपी और एनडीए (NDA) को सत्ता में बने रहने के लिए सिर्फ अच्छा काम नहीं, बल्कि 'सुपर परफॉर्मेंस' दिखानी होगी। राजनीति का नियम है कि आप जितने ऊंचे मुकाम पर पहुंचते हैं, वहां से नीचे गिरने का खतरा भी उतना ही बढ़ जाता है। जब तक बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड मजबूत रहेगा, तब तक विपक्ष की हर चाल नाकाम होती रहेगी और वह चुनाव हारता रहेगा।

कांग्रेस की वापसी में क्यों लग रहा है इतना वक्त?

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की हालत पर बात करते हुए प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पार्टी आज भी अपने 'पुराने ढर्रे और अतीत की गलतियों' के बोझ तले दबी हुई है। जनता के बीच पिछली सरकारों के खराब कामकाज को लेकर जो छवि बनी थी, उसे पूरी तरह साफ करने में कांग्रेस को बहुत लंबा वक्त लग रहा है। अगर हम अगले लोकसभा चुनाव यानी 2029 की भी बात करें, तो तब तक कांग्रेस को सत्ता से बाहर रहे 15 साल हो जाएंगे।

लेकिन प्रदीप गुप्ता का मानना है कि पूरे देश के वोटर्स को अपने पक्ष में दोबारा समझाने और भरोसा जीतने के लिए कांग्रेस को अभी कम से कम 5 साल और कड़ी मेहनत करनी होगी। तब जाकर कहीं वह बीजेपी को सीधी टक्कर देने की स्थिति में आ पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+