Bandra में पथराव और लाठीचार्ज से बढ़ा तनाव, आखिर क्यों चला बुलडोजर?

मुंबई के बांद्रा इलाके में गुरुवार दोपहर रेलवे की जमीन पर बने अवैध निर्माणों को हटाने पहुंचे प्रशासन को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान दो अवैध मस्जिदों समेत करीब 500 कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया, जिसके बाद इलाके में तनाव भड़क उठा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और हालात हिंसक हो गए। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

बांद्रा में क्‍यों चला बुलडोजर?

जानकारी के मुताबिक बांद्रा के गरीब नगर इलाके में रेलवे प्रशासन लंबे समय से अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर रहा था। यह मामला साल 2017 से अदालत में लंबित था। हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद रेलवे और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। इसी के तहत रेलवे की जमीन पर बने दो अवैध मस्जिदों और सैकड़ों अवैध ढांचों को हटाया गया।

Bandra
Photo Credit:

कैसे भड़की हिंसा?

प्रशासन को पहले से अंदेशा था कि बुलडोजर कार्रवाई का विरोध हो सकता है, इसलिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बावजूद इसके, जैसे ही तोड़फोड़ शुरू हुई, आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ उग्र हो गई।

पुलिस पर लोगों ने किया पथराव, फिर लाठीचार्ज

बताया जा रहा है कि कुछ लोग एक पुल के रास्ते अचानक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। कई लोग घरों की छतों से भी पत्थर फेंकते नजर आए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने पहले भीड़ को हटाने की कोशिश की, लेकिन हालात नियंत्रण से बाहर होने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

महिलाओं ने पत्‍थबाजों को दिया शेल्‍टर

घटना के दौरान कुछ महिलाओं और नाबालिगों के भी मौके पर मौजूद होने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई महिलाएं पत्थरबाजों को शेल्टर देती दिखीं, जबकि कुछ नाबालिग भी पत्थरबाजी करते कैमरे में कैद हुए। इससे प्रशासन की चिंता और बढ़ गई।

कई दिनों से इलाके में था तनाव

स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में पिछले कई दिनों से तनाव बना हुआ था। रेलवे प्रशासन पहले ही नोटिस जारी कर लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दे चुका था। कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई तय मानी जा रही थी, जिसके चलते विरोध की आशंका भी पहले से जताई जा रही थी।

इलाके में किया गया भारी पुलिस बंदोबस्त

फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। संवेदनशील जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+