रोनाल्डो के प्यार में दीवानी थीं बिपाशा बसु! सरेआम किस कर खूब बटोरी थी सुर्खियां
Happy Birthday Cristiano Ronaldo: दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने खेल के अलावा पर्सनल लाइफ के कारण भी रोनाल्डो काफी सुर्खियों में रहते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कुल 18 गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।
बिपाशा बसु को भी कर चुके हैं डेट?
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम जुड़ चुका है। राज, जिस्म, अजनबी, फिर हेरा फेरी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस बिपाशा बसु की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लंबे समय तक सुर्खियां बटोरती रही थी। इस तस्वीर में वह फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ किस करती हुई दिखाई दे रही हैं।

तस्वीर ने मचाया तहलका
रोनाल्डो और बिपाशा के बीच किस की इन तस्वीरों ने मीडिया में तहलका मचा दिया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिपाशा और रोनाल्डो के बीच साल 2007 में यह घटना घटी थी। इस दौरान दोनों की तस्वीर जमकर सुर्खियां बटोरी थी। ऐसा बताया जा रहा था कि बिपाशा बसु रोनाल्डो को डेट कर रही थीं। रोनाल्डो के जन्मदिन पर एक बार फिर से बिपाशा बसु की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
500 मिलियन डॉलर की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। वह साल 2023 में दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहे थे। पुर्तगाल के अलावा रोनाल्डो अल नेसार के लिए भी खेलते हैं। रोनाल्डो ने रिकॉर्ड 5 बार फीफा बैलन डी ऑर का अवार्ड जीता है। रोनाल्डो के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications