PM Kisan Fraud Alert: 2000 की किस्त के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता, भूलकर भी न करें ये गलती

PM Kisan Yojana Fraud Alert: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ लेने वाले किसानों के लिए एक जरूरी अलर्ट जारी किया गया है। साइबर ठग इन दिनों योजना से जुड़े किसानों को निशाना बनाकर नए-नए तरीके से धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों को फर्जी SMS, WhatsApp मैसेज, सोशल मीडिया पोस्ट और नकली वेबसाइटों के जरिए यह विश्वास दिलाया जा रहा है कि उनकी अगली 2,000 रुपये की किस्त रोक दी गई है।

जैसे ही किसान इन मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते हैं, उनकी निजी और बैंकिंग जानकारी चुराने की कोशिश की जाती है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने साफ कहा है कि किसान किसी भी अनजान लिंक पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक माध्यमों से ही योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें।

PM Kisan Yojana Fraud Alert

साइबर अपराधी द्वारा मोबाइल पर SMS और WhatsApp के जरिए ऐसे संदेश भेज रहे हैं, जिनमें दावा किया जाता है कि PM-Kisan की अगली किस्त जारी होने वाली है या किसी जरूरी अपडेट के बिना पैसा खाते में नहीं आएगा। कई संदेशों में किसानों से कहा जाता है कि वे तुरंत दिए गए लिंक पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट करें। ये लिंक सरकारी वेबसाइट जैसे दिखते हैं, लेकिन वास्तव में पूरी तरह फर्जी होते हैं।

निजी और बैंकिंग जानकारी चुराने की हो रही कोशिश

फर्जी वेबसाइट पर पहुंचने के बाद किसानों से आधार नंबर, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, ATM कार्ड की जानकारी, UPI PIN और OTP जैसी गोपनीय जानकारी मांगी जाती है। यदि कोई किसान यह जानकारी साझा कर देता है, तो उसके बैंक खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं या उसकी निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि OTP और UPI PIN किसी भी स्थिति में किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए।

PM-Kisan के नाम पर फैलाए जा रहे हैं नकली ऐप

सिर्फ फर्जी वेबसाइट ही नहीं, बल्कि PM-Kisan के नाम से नकली Android ऐप भी तेजी से फैलाए जा रहे हैं। ये ऐप देखने में सरकारी ऐप जैसे लगते हैं, लेकिन इन्हें इंस्टॉल करते ही मोबाइल की संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाई जा सकती है। कई मामलों में ऐसे ऐप के जरिए बैंकिंग डेटा चोरी होने और खातों से पैसे निकलने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

सरकार ने किसानों को क्या सलाह दी है?

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों से अपील की है कि वे PM-Kisan योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें। सरकार कभी भी फोन, SMS, WhatsApp या सोशल मीडिया के जरिए किसानों से बैंक खाता, OTP, ATM PIN, UPI PIN या पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी नहीं मांगती। यदि ऐसा कोई संदेश मिले तो उसे नजरअंदाज करें और उसकी शिकायत करें।

इन बातों का रखें खास ध्यान

किसी भी अनजान SMS, WhatsApp या सोशल मीडिया लिंक पर क्लिक न करें।
PM-Kisan के नाम से भेजे गए APK या अन्य मोबाइल ऐप डाउनलोड करने से बचें।
OTP, UPI PIN, ATM PIN और बैंक खाते की जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें।
e-KYC, आवेदन की स्थिति और किस्त की जानकारी केवल आधिकारिक PM-Kisan पोर्टल पर ही जांचें।
किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या वेबसाइट की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस को दें।
e-KYC को लेकर सरकार का नियम

PM-Kisan योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों के लिए e-KYC पूरा करना अनिवार्य है। यदि किसी किसान के दस्तावेजों की जांच चल रही है या पात्रता का सत्यापन बाकी है, तो उसकी किस्त कुछ समय के लिए रोकी जा सकती है। ऐसे मामलों में किसान किसी एजेंट, दलाल या फर्जी वेबसाइट पर भरोसा करने के बजाय सीधे आधिकारिक PM-Kisan पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस जांचें। इससे ठगी का खतरा भी कम होगा और सही जानकारी भी मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+