9 साल बाद महिला क्रिकेट में वापसी करेगी T20 चैम्पियनशिप, जय शाह ने किया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। एशियन क्रिकेट काउंसिल की महिला टी20 चैम्पियनशिप ने 9 साल के लंबे ब्रेक के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का ऐलान कर दिया है, जिसकी मेजबानी के अधिकार मलेशिया को दिये गये हैं। एसीसी ने मलेशियन क्रिकेट एसोसिएशन को चैम्पियनशिप का मेजबानी करने के अधिकार दिये गये हैं जिसका समापन 25 जून 2022 को होगा। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और टॉप 2 पर काबिज रहने वाली टीमों को एसीसी के महिला टी20 एशिया कप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

महिला टी20 चैम्पियनशिप के सभी मैचों का आयोजन किनरारा ओवल और वाईएसडी यूकेएम ओवल मैदान पर खेला जायेगा और इसमें यूएई, मलेशिया, ओमान, कतर, नेपाल, हॉन्ग-कॉन्ग, कुवैत, बहराइन, सिंगापुर और भूटान की टीमें हिस्सा लेती नजर आयेंगी। इन 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जायेगा और सभी को हर टीम के साथ कम से कम एक बार मैच खेलना पड़ेगा।
और पढ़ें: 'वो बिल्कुल कोहली-रोहित की तरह खेलते हैं', पार्थिव पटेल ने इन युवा खिलाड़ियों पर दिया बड़ा बयान
दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जायेंगी और फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को महिला टी20 एशिया कप 2022 में खेलने का मौका मिलेगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने टूर्नामेंट की वापसी पर अपनी खुशी जताते हुए इसकी जानकारी दी है। आखिरी बार एसीसी महिला टी20 चैम्पियनशिप का आयोजन साल 2013 में किया गया था।
उन्होंने कहा,'इस टूर्नामेंट को पुनर्जीवित कर लंबे समय से लंबित पड़ा था और मुझे विश्वास है कि एशिया में यह महिला क्रिकेट के विकास और उसे आगे ले जाने में काफी अहम साबित होगा। महिला क्रिकेट का विकास एसीसी के विकास के अहम मुद्दों में से एक रहा है। इस टूर्नामेंट के आयोजन से महिला एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका,बांग्लादेश और थाईलैंड के साथ हमें दो और नई टीमें खेलती नजर आयेंगी।'
और पढ़ें: IPL से बढ़ी बीसीसीआई की इनकम तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हुई जलन, अड़ंगा डालने की कर रहा तैयारी
जय शाह ने आगे बात करते हुए कहा कि एसीसी महिला टी20 चैम्पियनशिप के इतिहास में यह पहली बार होगा जब टॉप 2 पर काबिज दो टीमों को एशिया कप में खेलने का मौका मिलेगा।
-
IPL 2026: कौन करेगा किस टीम को लीड? ईशान किशन से लेकर ऋतुराज तक सभी कप्तानों की लिस्ट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां












Click it and Unblock the Notifications