Bengaluru Airport पर बड़ा हादसा टला! Air India Flight का लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया पिछला हिस्‍सा

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2651 गुरुवार, 21 मई को केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान टेलस्ट्राइक हादसे का शिकार हो गई। राहत की बात यह रही कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और उसमें सवार सभी यात्री एवं क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद एयर इंडिया ने विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया है और नियामक एजेंसियों के साथ मिलकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

क्‍या होती है टेलस्ट्राइक?

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI2651 दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची थी। लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिसे एविएशन भाषा में "टेलस्ट्राइक" कहा जाता है। हालांकि पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। घटना के तुरंत बाद यात्रियों को सामान्य तरीके से विमान से बाहर निकाला गया।

Air India

एयर इंडिया ने शुरू की जांच

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान को फिलहाल विस्तृत तकनीकी जांच के लिए सेवा से बाहर कर दिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि स्थापित सुरक्षा प्रक्रियाओं और संबंधित नियामक प्राधिकरणों के समन्वय से पूरे मामले की जांच की जाएगी। प्रवक्ता के अनुसार, "यह घटना स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार संबंधित नियामक प्राधिकरणों के समन्वय से जांची जाएगी।"

वापसी की फ्लाइट AI2652 रद्द

इस घटना के कारण बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली वापसी उड़ान AI2652 को रद्द कर दिया गया। एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की है। एयरलाइन की ग्राउंड टीम यात्रियों की सहायता में जुटी हुई है।

यात्रियों से मांगी माफी

एयर इंडिया ने इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रवक्ता ने कहा, "एयर इंडिया को हुई असुविधा के लिए खेद है। हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+