IPL 2026: 400 रन बनाने वाला खिलाड़ी KKR के अगले मैच से बाहर? सिर्फ एक गलती से खड़ी हो गई परेशानी

IPL 2026: आईपीएल के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी अगले मैच से बाहर हो सकते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में चोटिल होने के बाद अब उनकी फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि चिंता चोट को लेकर नहीं है।

दरअसल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान अंगकृष रघुवंशी कैच पकड़ने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और केकेआर ने कन्कशन सब्स्टीट्यूट का इस्तेमाल किया। हालांकि इस फैसले को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला।

ipl 2026 Angkrish Raghuvanshi

रिपोर्ट्स के मुताबिक रघुवंशी को गर्दन में दर्द, चक्कर और सिरदर्द जैसी परेशानी हुई थी। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया। रघुवंशी को मैदान से बाहर निकालकर उनकी जगह दूसरा खिलाड़ी विकेटकीपर के तौर पर लाया गया।

क्या कहते हैं नियम

आईसीसी के नियमों के अनुसार यदि किसी खिलाड़ी के लिए कन्कशन सब्स्टीट्यूट लिया जाता है, तो उसे कुछ समय तक मेडिकल निगरानी में रखा जाता है। अगले सात दिनों तक वह कोई मुकाबला नहीं खेल सकता है। यही कारण है कि अब अंगकृष रघुवंशी केकेआर के अगले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होना है।

रघुवंशी ने किया धाकड़ प्रदर्शन

यह केकेआर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इस सीजन में अंगकृष रघुवंशी टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने कई अहम पारियां खेलकर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है। खास बात तो यह है कि वह इस सीजन केकेआर के सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं। उनके बल्ले से कुल 422 रन आए थे। केकेआर के लिए अगला मैच प्लेऑफ़ के लिहाज से काफी अहम है। अब देखना होगा कि रघुवंशी को लेकर क्या फैसला लिया जाएगा।

केकेआर की क्या है स्थिति

केकेआर ने इस सीजन 13 मैच खेलकर 6 में जीत दर्ज की है और प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है। एक मैच बारिश से धुलने के कारण 13 अंक हैं। अगले मैच में जीत दर्ज करने पर 15 अंक होंगे और अन्य टीमों का प्रदर्शन भी मायने रखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+