Aaj Ka Match Kon Jeeta 11 December: आज का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए धमाकेदार खेल दिखाया और 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन बना डाले। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए टीम इंडिया के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया, टीम इंडिया को चेज करते हुए हार का सामना करना पड़ा।
टॉस हारकर पहले खेलते हुए अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की। क्विंटन डी कॉक पहले मैच की नाकामी भुलाकर आज पूरी लय में नज़र आए। उन्होंने 46 गेंदों पर 90 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। उनके आक्रामक खेल ने शुरुआत से ही भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। जितेश शर्मा के डायरेक्ट थ्रो ने उनका अंत जरूर किया, लेकिन तब तक वे बड़ा नुकसान कर चुके थे।

कप्तान एडेन मार्कराम ने 26 गेंदों पर 29 रन बनाए और पारी को गति देनी जारी रखी। ब्रेविस ने 10 गेंदों पर 14 रन जोड़े, जबकि अंत में डोनोवन फेरेरा शानदार फिनिशर की भूमिका निभाते हुए 16 गेंदों पर 30 रन ठोककर नाबाद लौटे। डेविड मिलर ने भी 12 गेंदों पर 20* रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुँचाने में भूमिका निभाई।
कटक में धमाल मचाने वाली भारतीय गेंदबाजी आज लय में नहीं दिखी। अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला, लेकिन 16 वाइड गेंदों ने भारत को काफी पीछे धकेल दिया। गेंदबाज नियंत्रण खोते नज़र आए और दक्षिण अफ्रीका ने इसका पूरा फायदा उठाया।
जवाब में खेलते हुए भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। शुभमन गिल गोल्डन डक पर आउट हो गए और अभिषेक शर्मा 17 रन के स्कोर पर चलते बने। उनके बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल के आउट होने पर भारतीय टीम की स्थिति खराब हो गई।
टीम इंडिया के खिलाड़ी एक के बाद एक आउट होते चले गए। तिलक वर्मा एकमात्र ऐसे प्लेयर रहे, जो टिके और तूफानी अंदाज में खेलते हुए अपना अर्धशतक बनाया। भारतीय टीम बीसवें ओवर में 162 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई और अफ्रीका ने मैच जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। अफ्रीका के लिए बार्टमैन ने 4 विकेट झटके।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications