Indian Airlines Alert: पश्चिम एशिया जंग ने 12% फ्लाइट्स घटाईं, 3000 उड़ानें रद्द, क्या महंगे होंगे टिकट?

Indian Airlines Flights Cut: पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग ने अब भारतीय आसमान को भी हिला दिया है। 29 मार्च 2026 से शुरू हो रहे ग्रीष्मकालीन उड़ान सत्र में भारतीय एयरलाइंस ने पिछले साल की तुलना में प्रति सप्ताह करीब 3,000 उड़ानें कम करने का फैसला लिया है। यानी कुल क्षमता में लगभग 12% की कटौती।

पिछले ग्रीष्मकालीन सत्र (2025) में एयरलाइंस प्रति सप्ताह 25,610 उड़ानें चला रही थीं। इस बार यह संख्या घटकर लगभग 22,600 प्रति सप्ताह रह जाएगी। इससे लाखों यात्रियों की योजनाएं प्रभावित होने वाली हैं। खासकर गर्मी की छुट्टियों, अवकाश यात्रा और घरेलू-विदेशी दोनों रूटों पर। आइए विस्तार से समझें...

indian-airlines-cut-flights

Indian Airlines Flights Cut Reason: क्यों हो रही है यह बड़ी कटौती?

एयरलाइंस के सूत्रों और उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक तीन बड़े कारण हैं:-

1. ईंधन (ATF) की आसमान छूती कीमतें

  • जंग के कारण वैश्विक जेट फ्यूल की कीमतों में भारी उछाल आया है। परिचालन लागत में 20-30% तक बढ़ोतरी हो चुकी है।

2. विदेशी मुद्रा (Forex) का दबाव

  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में डॉलर-आधारित खर्च बढ़ने से लागत और महंगी हो गई।

3. यात्रा मांग में अनिश्चितता

  • पश्चिम एशिया संकट के कारण लोग अपनी यात्रा योजनाएं टाल रहे हैं। अवकाश यात्रा और मध्य पूर्व रूट्स पर बुकिंग कमजोर पड़ी है।

इंडिगो (देश की सबसे बड़ी एयरलाइन) का आधिकारिक बयान में बताया कि अप्रैल में हम करीब 2,000 दैनिक घरेलू उड़ानों के साथ ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम शुरू करेंगे। अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम शीतकालीन स्तर पर रहेगा, लेकिन मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति के आधार पर उड़ानों की संख्या में बदलाव होगा। परिचालन लागत काफी बढ़ी है। हमने ईंधन अधिभार लगाया है, लेकिन फिर भी मांग पर असर पड़ रहा है। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जरूरत पड़ने पर क्षमता समायोजित करेंगे।'

यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा?

  • किराए बढ़ सकते हैं: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 23 मार्च 2026 से घरेलू उड़ानों पर लगी अस्थायी किराया सीमा हटा दी है। अब एयरलाइंस बाजार के हिसाब से किराया तय कर सकेंगी। अगर ATF कीमतें और बढ़ीं तो अप्रैल से किराए में और उछाल आ सकता है।
  • उड़ानें रद्द या मर्ज: कई रूट्स पर उड़ानों को कम या जोड़ दिया जाएगा। कुछ विमानों को ग्राउंड भी किया जा सकता है।
  • मध्य पूर्व रूट्स सबसे ज्यादा प्रभावित: पहले ही सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। ग्रीष्म सत्र में यह ट्रेंड जारी रह सकता है।

सरकार की भूमिका कहां है?

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अभी तक इस क्षमता कटौती पर कोई औपचारिक बयान नहीं जारी किया है। हालांकि, मंत्रालय ने एयरलाइंस को चेतावनी दी है कि अत्यधिक किराया वृद्धि पर फिर से नियंत्रण लगाए जा सकते हैं।

यह कटौती अस्थायी नहीं, बल्कि जंग के लंबे असर का नतीजा है। अगर स्थिति सामान्य नहीं हुई तो गर्मियों की पीक ट्रैवल सीजन में टिकट महंगे और उपलब्धता कम हो जाएगी। एयरलाइंस का कहना है कि सुरक्षा और वित्तीय स्थिरता को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+