Saina Nehwal vs BAI on CWG: कोच कश्यप ने क्यों कहा- ' मेरी बीवी साइना घमंडी नहीं बल्कि दर्द में है क्योंकि...'
नई दिल्ली, 15 जुलाई। 'साइना घमंडी नहीं भावुक है, वो ज्यादा बात नहीं करती है लेकिन वो इस वक्त बहुत दर्द में है, वो इमोशनल है और बात-बात पर रोने लगती है, ये कहना मेरा नहीं बल्कि उनके पति और कोच परुपल्ली कश्यप का है, जिन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अपनी पत्नी और स्टार भारतीय शटलर साइना नेहवाल के बारे में ये बातें कही हैं। दरअसल कश्यप का दर्द इसलिए छलका क्योंकि साइना नेहवाल को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए नहीं चुना गया है।

चीनी मालविका बंसोड़ को हराया
कश्यप ने ये बात साइना के सिंगापुर ओपन के उस मैच के बात कही, जिसमें ओलंपिक की कांस्य विजेता ने चीनी मालविका बंसोड़ को पहले ही राउंड में पराजित कर दिया था। मात्र 34 मिनट में उसे धूल चटाने वाली साइना इस मैच से पहले काफी भावुक थीं। खास बात ये है कि मालविका बंसोड़ ने ही साइना को इस साल जनवरी में इंडिया ओपन में हरा दिया था और इसी कारण साइना को कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं चुना गया है।

'यहां एक खिलाड़ी का अनादर हुआ है'
कश्यप ने कहा कि 'साइना दर्द में इसलिए नहीं है क्योंकि उसका सेलेक्शन नहीं हुआ बल्कि इसलिए है क्योंकि यहां उस खिलाड़ी का अपमान हुआ है, जिसने 2010 और 2018 के राष्ट्रमंडलों खेलों में सोना जीता था। दरअसल दुख तब होता है, जब वो लोग आपके साथ बुरा करते हैं, जिन पर आप भरोसा करते हैं। 'It's about your own people treating you like s*#@"'

CWG 2022 से बाहर साइना नेहवाल
कश्यप ने कहा कि 'साइना जनवरी में अपने चोट से उबर रही थी, वो वक्त काफी दर्द भरा था और ऐसे में वो मैच हार गईं और उसी मैच को आधार बनाकर उन्हें बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर कर दिया गया। जबकि सच तो ये है कि उबर कप के दौरान साइन का फेडरेशन से सेलेक्शन को लेकर कुछ बहस हुई थी, जिसके कारण उसे CWG 2022 से बाहर किया गया है।'

बैडमिंडन फेडरेशन की चुप्पी चुभ रही है
उन्होंने कहा कि 'साइना पर इस बात का असर इतना बुरा हुआ है कि अगर कोई उससे इस बारे में बात करता है तो उसे रोना आ जाता है। आप कोर्ट में विरोधी खिलाड़ी से तो आसानी से लड़ सकते हो लेकिन आप अपनों से नहीं लड़ सकते क्योंकि ये लड़ाई आपको मानसिक रूप से भी बहुत कष्ट देती है, जो कि इस वक्त साइना के साथ हो रहा है। बैडमिंडन फेडरेशन ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है, ये बात भी उसे चुभ रही है।'
नौवीं वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी को हराया
आपको बता दें कि सिंगापुर ओपन बात इसलिए भी खास क्योंकि साइना ने दुनिया की नौवीं वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को पराजित किया है। लंबे वक्त बात उन्होंने विश्व के टॉप टेन खिलाड़ियों में से किसी को हराया है। जिसके बाद अब वो सिंगापुर ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications