Rajasthan Chunav Voting : मतदान खत्म, राजस्थान विधानसभा चुनावों 70 फीसदी वोटिंग
Rajasthan Assembly Election 2023 Live Update: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से जारी मतदान संपन्न हो गया है। वोटिंग शाम के 6 बजे तक चली। राजस्थान की कुल 200 सीटों में से इस बार 199 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत के चलते मतदान को स्थगित कर दिया गया है।

मालूम हो कि राजस्थान में इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। वोटिंग के लिए प्रदेश में कुल 51,890 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें लगभग 12,500 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं। कुछ छुटपुट घटनाओं के अलावा पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान खत्म हुआ।
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 की हर बड़ी अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग पर...
LIVE Feed
वोटिंग पूरी होने के बाद पायलट का बयान
वोटिंग के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "मुझे लगता है कि ये अच्छा चुनाव लड़ा गया और सबने अपनी बात रखी, अब अंतिम निर्णय जनता ने कर दिया है। भविष्य पेटी में बंद है। मैं आशा करता हूं कि सभी उम्मीदवारों को अच्छा निर्णय प्राप्त होगा। जो भी हमारे सामने चुनाव लड़े हैं, प्रतिद्वंदी हैं उनको भी अपनी बात रखने के लिए धन्यवाद। लोकतंत्र के इस पर्व में सबकी भागीदारी है। सभी को भाग लेने का अधिकार है। सभी को अब 3 दिसंबर का इंतजार रहेगा। मैं मानता हूं कि पहले से ज्यादा बहुमत हमें मिलना चाहिए।"
मतदान करने पहुंचे दो बुजुर्गों की मतदान केंद्र पर मौत
उदयपुर और झालावाड़ जिले में मतदान करने पहुंचे दो बुजुर्गों की मतदान केंद्र पर तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। दोनों ही बुजुर्ग वोट डालने के लिए साइकिल से मतदान केंद्र पर पहुंचे थे, तभी अचानक बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में उदयपुर के हिरण मगरी निवासी 69 वर्षी सत्येंद्र कुमार अरोड़ा और झालावाड़ के 78 वर्षीय बुजुर्ग कन्हैया लाल हैं।
मुख्यमंत्री पद के सभी दावेदारों ने किया मतदान
Rajasthan Assembly Elections 2023: मुख्यमंत्री पद के सभी दावेदारों ने किया मतदान, जानिए किसकी लगेगी लॉटरी
कन्हैयालाल के बेटों ने डाला वोट
Rajasthan Election में जिस कन्हैयालाल का बना बड़ा मुद्दा, जानें वोट डालने पहुंचे उनके बेटों ने क्या कहा?
राजस्थान चुनाव में एक-एक वोट के लिए 'लड़ाई'
Voting in Rajasthan: राजस्थान में एक-एक वोट के लिए 'लड़ाई', मांडल में मंत्री पर हमला, जयपुर में भी हंगामा
टोंक में खुद को वोट नहीं दे पाए सचिन पायलट, जानें क्यों?
Rajasthan Assembly Election: टोंक में खुद को वोट नहीं दे पाए सचिन पायलट,जानिए क्यों?
राजस्थान में 11 बजे तक 24.74 प्रतिशत मतदान
Rajasthan Voting Percentage 2023: राजस्थान में 11 बजे तक 24.74% मतदान, वोट देने में धौलपुर जिला सबसे आगे
राजस्थानी पगड़ी पहनकर मतदान करने पहुंचे सीएम गहलोत
Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थानी पगड़ी पहनकर मतदान करने पहुंचे सीएम गहलोत, जानिए वजह
राजस्थान चुनाव में पोते के साथ वोट देने आईं वसुंधरा राजे
Rajasthan Voting: राजस्थान चुनाव में वसुंधरा के पोते ने पहली बार डाला वोट, जानिए विनय प्रताप के बारे में?
राजस्थान में जारी है मतदान
राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77% मतदान हुआ
सुबह 9 बजे तक अजमेर में 9.4%,
अलवर में 9.95%,
बाड़मेर में 7.9%,
भरतपुर में 10.8%,
भीलवाड़ा में 9.24%,
बीकानेर में 9.27%,
बूंदी में 10.38%,
चित्तौड़गढ़ में 9.27%.
चूरू में 10.34%,
दौसा में 8.93% मतदान हुआ।
READ MORE















Click it and Unblock the Notifications