Rajasthan Assembly Election: टोंक में खुद को वोट नहीं दे पाए सचिन पायलट,जानिए क्यों?
Rajasthan Assembly Election Voting: राजस्थान की 200 सीटों में से शनिवार को 199 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। ऐसे में लोगों का पोलिंग बूथ पर उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर आम और खास सभी वोटर मतदान करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
हालांकि सचिन पायलट टोंक में खुद के लिए मतदान नहीं कर पाए, क्योंकि इसकी वजह अलग है। पायलट टोंक विधानसभा में खुद को वोट इसलिए नहीं कर पाए, क्योंकि वो उस विधानसभा के वोटर नहीं हैं।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शनिवार को जयपुर के सी स्कीम स्थित महात्मा गांधी रेजीडेंसी स्कूल में मतदान किया। इसी के साथ उन्होंने बढ़ चढ़कर लोगों से मतदान करने की अपील भी की। सचिन पायलट लगातार दूसरी बार टोंक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
मतदान करने के बाद क्या बोले पायलट?
अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा, "मैं उम्मीद कर रहा हूं कि जनता अच्छा निर्णय लेगी।..मुझे लगता है कि जनता चाहती है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार दोबारा बने और बीजेपी का जो पिछले 5 सालों में प्रदर्शन रहा है जनता ने ये देखा है।.. हमारी पार्टी का विजन वो लोग देख रहे हैं। बीजेपी यहां विपक्ष पार्टी की भूमिका निभाने में नाकायम रही है। मझे पूरा विश्वास है कि हम भारी बहुमत के साथ यहां सरकार बना पाएंगे।"
राजस्थान में जनता रिवाज बदलने जा रही-पायलट
वहीं अपनी सरकार की तारीफ करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि हमारी सरकार ने अच्छे काम किए हैं। जनता सोच समझकर निर्णय लेगी। राजस्थान में जनता रिवाज बदलने जा रही है। 5-5 साल में सरकार बदलने की परंपरा को लोग बदलना चाहते हैं। इस बार बीजेपी के चुनाव प्रचार में दम नहीं था। इसी के साथ उन्होंने पिछली बार से ज्यादा बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया।












Click it and Unblock the Notifications