Voting in Rajasthan: राजस्थान में एक-एक वोट के लिए 'लड़ाई', मांडल में मंत्री पर हमला, जयपुर में भी हंगामा
Rajasthan Voting News: राजस्थान में 16वीं विधानसभा के लिए 199 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। सुबह सर्दी के बावजूद शुरुआती दो घंटे में 9.77 प्रतिशत वोट पड़े। 11 बजते-बजते यह आंकड़ा 24.74 प्रतिशत तक पहुंच गया। एक-एक वोट के लिए प्रत्याशी खासी मशक्कत कर रहे हैं। कई जगहों से हंगामे, मारपीट की खबरें सामने आई हैं। (LIVE)
खबर है कि सीकर, धौलपुर व श्रीगंगानगर जिले में मतदान शुरू होते ही ईवीएम में खराबी आ गई, जिसके चलते करीब आधा घंटे मतदान रोकना पड़ा है। धौलपुर में मतदान केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ने की खबर भी सामने आई है। राजस्थान चुनाव में प्रत्याशी व उनके समर्थक वोटों को लेकर हाथापाई तक कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार भीलवाड़ा के मांडल में मंत्री रामलाल जाट पर हमले की सूचना है। हालांकि रामलाल जाट पर हमले की खबर शुक्रवार रात की है। भीलवाड़ा के करेड़ा पुलिस थाना इलाके में हुई इस घटना में मंत्री की कार का शीशा तोड़ दिया गया और उनके गनमैन के साथ मारपीट की गई। उनकी आंख के ऊपर चोट आई है।
वहीं, पाली जिले के जैतारण से निर्दलीय प्रत्याशी संत लक्ष्मणनाथ महाराज निवास कस्बे से जनसम्पर्क करके लौट रहे थे। रास्ते में वोटों को लेकर कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। उसके बाद मामला गरमा गया। संत पर गाड़ी से टक्कर मारकर हमला करने का आरोप है। टक्कर में संत के पैरों में चोट लगने की खबर है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इधर, जयपुर की हवामहल सीट पर भाजपा प्रत्याशी बालमुकुंद आचार्य ने मतदान केंद्र पर हंगामा किया। उन्होंने मतदाता सूचियों से जाति विशेष के लोगों के जानबूझकर नाम काटने का आरोप लगाया। जयपुर के सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 157, सुशीलपुरा वार्ड नंबर 45 के भाजपा कार्यकर्ता दीपक शर्मा के अपहरण की कोशिश की गई, जिसको भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने पुलिस को शिकायत की। मौके पर खूब हंगामा हुआ। पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया।
दिग्गजों ने डाले वोट
जोधपुर जिले के सरदारपुरा में सीएम अशोक गहलोत, झालावाड़ में वसुंधरा राजे सिंधिया, जोधपुर के रातानाड़ा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जयपुर के सी स्कीम में सचिन पायलट ने वोट डाला। वसुंधरा राजे सिंधिया अपने पोते विनय प्रताप व बेटे दुष्यंत सिंह के साथ वोट देने पहुंचीं। विनय प्रताप नवमतदाता हैं। पहली बार वोट दे रहे हैं जबकि दुष्यंत सिंह झालावाड़ से भाजपा सांसद हैं।
राजस्थान चुनाव 2023 में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
जिला व वोटिंंग प्रतिशत
अजमेर 23.43
अलवर 26.15
बांसवाड़ा 26.37
बारां 28.91
बाड़मेर 22.11
भरतपुर 27
भीलवाड़ा 23.85
बीकानेर 24.52
बूंदी 25.42
चित्तौड़गढ़ 24.37
चूरू 25.09
दौसा 27.73
धौलपुर 30.25
डूंगरपुर 22.82
श्रीगंगानगर 28.22
हनुमानगढ़ 29.16
जयपुर 25.19
जैसलमेर 25.24
जालौर 23.24
झालावाड़ 28.48
झुंझुनूं 24.57
जोधपुर 22.58
करौली 24.61
कोटा 26.97
नागौर 23.63
पाली 22.66
प्रतापगढ़ 22.40
राजसमंद 21.98
सवाई माधोपुर 24.32
सीकर 25.02
सिरोही 24.19
टोंक 25.16
उदयपुर 21.07












Click it and Unblock the Notifications