Rajasthan Chunav Voting: राजस्थान के बारां में सर्वाधिक 12.97 प्रतिशत वोटिंग, जानिए 33 जिलों का हाल
Voting in Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। शुरुआती दो घंटे में शानदार मतदान रहा है। पूरे राजस्थान में सुबह नौ बजे तक 9.77 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले हैं। अब तक सबसे ज्यादा 12.97 बारां जिले में हुआ है जबकि पाली में अभी सबसे कम वोट पड़े हैं।
उल्लेखनीय है कि 16वीं विधानसभा के राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर मतदान हो रहा है। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 1864 उम्मीदवार मैदान हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 व मतदान केंद्र 51,890 हैं।
नीमकाथाना में 251 बूथों पर 2 लाख 69 हजार 815 मतदाता करेंगे। 1 लाख 43 हजार 247 पुरुष और 1 लाख 26 हजार 565 महिला मतदाता हैं। नीमकाथाना में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नीम का थाना में इस बार 251 बूथ बनाए गए है इसमें 55 बूथ संवेदनशील बनाए गए हैं।

इसके साथ ही नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में छावनी में महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र , खादरा में युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र व पूंछलावाली विशेषयोग्यजन प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाया गया है। नीमकाथाना से कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सुरेश मोदी ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया वहीं चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरे तरीके से अलर्ट मोड में है प्रत्येक बूथ पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बामनवास तथा खंडार में सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सवाई माधोपुर जिले में कुल 974 मतदान बूथ बनाए गए हैं। सवाई माधोपुर जिले में 10 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 4000 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए हैं। जिले के 974 पोलिंग बूथों में से 557 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं, जहाँ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
अन्य जिलों की डिटेल भी अपडेट की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications