Rajasthan Assembly Elections 2023: मुख्यमंत्री पद के सभी दावेदारों ने किया मतदान, जानिए किसकी लगेगी लॉटरी
Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 40.27 फीसदी मतदान हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के सभी दावेदारों ने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में मतदान किया। अब देखने वाली बात यह होगी कि राजस्थान में किस दल की नई सरकार बनती है। प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए किस नेता की लॉटरी लगती है।
इन दावेदारों ने किया मतदान
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में, अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में, दिया कुमारी ने जयपुर में, बालक नाथ ने अलवर में, राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर में, सतीश पूनिया ने जयपुर में, राजेंद्र राठौड़ ने चूरू में, ओम बिड़ला ने कोटा में और सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ में मतदान किया है। आपको बता दें बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की लंबी लिस्ट है। विधानसभा चुनाव के लिए सभी दावेदारों ने अपना मतदान कर दिया है।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में मतदान किया है। वहीं सचिन पायलट ने जयपुर में मतदान किया है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच 2018 से लेकर 23 तक सीएम पद को लेकर विवाद रहा है। पांच साल तक प्रदेश में सीएम पद की कुर्सी को लेकर विवाद जारी रहा। राजनीति की जानकारी की माने तो इस विवाद का असर 2023 के विधानसभा चुनाव में भी दिख रहा है। पिछले एक साल से सचिन पायलट मौन हैं। उन्हें पार्टी हाई कमान पर पूरा भरोसा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications