Rajasthan Voting: राजस्थान चुनाव में वसुंधरा के पोते ने पहली बार डाला वोट, जानिए विनय प्रताप के बारे में?
Vinayak Pratap grandson of Vasundhara Raje: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। सुबह नौ बजे तक राजस्थान की सभी 199 सीटों पर 9.77 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। सीएम अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे सिंधिया, सचिन पायलट, वैभव गहलोत समेत कई दिग्गजों ने वोट डाले हैं। शुरुआती दो घंटे में सर्वाधिक 12.97 प्रतिशत वोटिंग बारां जिले में हुई है। (LIVE)
झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने हाउसिंग बोर्ड स्थित मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया। जहां मतदान करने के बाद राजे ने मीडिया से बातचीत में सभी नव मतदाताओं से आगे आकर राष्ट्र के लिए अपना मत अवश्य देने की अपील की। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में खास बात यह रही कि वसुंधरा राजे सिंधिया अपने पोते के साथ वोट डालने आईं।

वसुंधरा राजे के साथ उनके बेटे व झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह सहित कई भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के पौत्र विनय प्रताप भी नवमतदाता के रूप में अपना पहला मतदान किया। वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट से मैदान में हैं, जहां से वसुंधरा राजे सिंधिया 1985 में पहली बार विधायक बनी थीं। 5 बार सांसद रह भी चुकी हैं। साथ ही अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहीं। 2003 व 2013 में राजस्थान की मुख्यमंत्री चुनी गईं।
राजस्थान की अन्य सीटों के हाल
सवाई माधोपुर
जिले भर में अब तक हुआ करीब 10% मतदान हुआ है। सवाई माधोपुर के शेरपुर बूथ पर हुआ करीब 50 मिनट देरी से मतदान शुरू हो सका। मतदान सूची में कई मतदाताओं को नाम नहीं मिले। BLO ने की रिटर्निंग अधिकारी से शिकायत। रिटर्निंग अधिकारी ने सभी को मतदान करवाने के लिए दिए निर्देश।
चित्तौड़गढ़
चित्तौड़गढ़ जिले में सुबह 9 बजे तक 9.27% मतदान हुआ है। शुरुआती दो घंटे में कपासन में 8.98%, बेगू में 7.61%, चित्तौड़गढ़ में 9.75 %, निंबाहेड़ा में 11.25 % तथा बड़ी सादड़ी विधानसभा में 8.77% मतदान हुआ है।
बूंदी
बूंदी ज़िले की तीन विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 26 प्रत्याशियों की किस्मत आजमा रहे हैं। जिले में 8 लाख 60 हज़ार 183 मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में कुल 892 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2500 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications