Rajasthan Voting Percentage 2023: राजस्थान में 11 बजे तक 24.74% मतदान, वोट देने में धौलपुर जिला सबसे आगे
Rajasthan Voting Latest Update: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में आज सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। सुबह 11 बजे 24.74 प्रतिशत मतदान हो चुका है। शुरुआती दो घंटे मतलब नौ बजे तक 9.77 प्रतिशत मतदान हुआ था। (LIVE)
राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर सुबह 11 बजे तक हुए मतदान में सर्वाधिक 30.25 प्रतिशत धौलपुर जिले में हुआ है, जबकि सबसे कम 21.07 प्रतिशत उदयपुर जिले में वोटिंग हुई है।

राजस्थान चुनाव 2023 में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
जिला व वोटिंग प्रतिशत
अजमेर 23.43
अलवर 26.15
बांसवाड़ा 26.37
बारां 28.91
बाड़मेर 22.11
भरतपुर 27
भीलवाड़ा 23.85
बीकानेर 24.52
बूंदी 25.42
चित्तौड़गढ़ 24.37
चूरू 25.09
दौसा 27.73
धौलपुर 30.25
डूंगरपुर 22.82
श्रीगंगानगर 28.22
हनुमानगढ़ 29.16
जयपुर 25.19
जैसलमेर 25.24
जालौर 23.24
झालावाड़ 28.48
झुंझुनूं 24.57
जोधपुर 22.58
करौली 24.61
कोटा 26.97
नागौर 23.63
पाली 22.66
प्रतापगढ़ 22.40
राजसमंद 21.98
सवाई माधोपुर 24.32
सीकर 25.02
सिरोही 24.19
टोंक 25.16
उदयपुर 21.07
उल्लेखनीय है कि 16वीं विधानसभा के लिए राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है,जो शाम छह बजे तक चलेगी। श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का निधन होने की वजह से वहां चुनाव स्थगित करने पड़े हैं। राजस्थान में सवा पांच करोड़ से ज्यादा मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।
सीएम अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सचिन पायलट समेत कई दिग्गजों ने अपने बूथों पर वोट डाला। झालावाड़ में वसुंधरा राजे सिंधिया अपने पोते विनय प्रताप साथ वोट देने पहुंचीं। विनय प्रताप ने विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट दिया है। उध्र, जोधपुर की सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे सीएम अशोक गहलोत राजस्थान पगड़ी पहनकर वोट देने पहुंचे।
राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 प्रतिशत मतदान हुआ। सर्दी के बावजूद सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर कतारें लगनी शुरू हो गई थी। धूप खिलने के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ता रहा। दूसरे 2 घंटे में मतलब सुबह 11 बजे मतदान का प्रतिशत बढ़कर 24 प्रतिशत पार पहुंच गया। धौलपुर में ईवीएम खराब होने के बाद 30 मिनट तक मतदान रुके रहने की खबर मिली है। पूरे राजस्थान में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications