Rajasthan Election में जिस कन्हैयालाल का बना बड़ा मुद्दा, जानें वोट डालने पहुंचे उनके बेटों ने क्या कहा?
Rajasthan Assembly Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने उदयपुर में हुए टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड को बड़ा सियासी मुद्दा बनाया था। बीजेपी ने गहलोत राज के दौरान हुई कन्हैया लाल साहू की निर्मम हत्या पर कांग्रेस को जमकर घेरा। बीजेपी ने इस चुनावी माहौल में कन्हैयालाल हत्याकांड पर जमकर चर्चा की। ऐसे में कन्हैयालाल साहू के दोनों बेटों यश और तरुण ने उदयपुर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
चुनावों में बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड का जमकर जिक्र हुआ। बीजेपी ने इस मुद्दे को जोरोशोरों से उठाया। इस बीच उदयपुर में मतदान के दौरान कन्हैयालाल टेलर के दोनों पुत्र यश और तरुण भी पहली बार मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की।

गोवर्धन विलास सरकारी स्कूल में यश और तरुण वोट डालने पहुंचे थे। दोनों के माथे पर तिलक लगा हुआ था। इस दौरान कन्हैयालाल के बड़े बेटे यश ने कहा कि चुनाव में उनके पिता को सियासी मुद्दा बनाया गया, लेकिन आज भी हमें न्याय की आस हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी की भी सरकार बने, वो हमारे पिता को न्याय दिलाए। इस घिनौने हत्याकांड को डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त बीत गया, लेकिन आरोपियों को अभी तक सजा नहीं मिली। कन्हैया के बेटों ने कहा कि हमें बताया गया था कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर हत्या के आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।
कन्हैयालाल के सियासी मुद्दे पर क्या बोले बेटे?
वहीं पिता को लेकर बने सियासी मुद्दे पर बेटों ने कहा कि अगर इस हत्याकांड को मुद्दा ना बनाकर आरोपियों को सजा दिलाने में ज्यादा मदद की जाती तो हमारे लिए और अच्छा होता। कन्हैया के छोटे बेटे तरुण ने कहा कि आज भी हमारा परिवार आरोपियों को फांसी की सजा की आस में बैठा है।
पिछले साल जून में हुई थी कन्हैयालाल की हत्या
आपको बता दें कि पिछले साल 2022 के जून महीने में गोस मोहम्मद और रियाज अत्तारी नाम के दो लोगों ने टेलर कन्हैयालाल की धारदार हथियार से उसकी दुकान के अंदर नृशंस हत्या कर दी थी। इसी के साथ इस हत्याकांड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी और शेयर किया था।












Click it and Unblock the Notifications