Rajasthan News: Khatushyam की यात्रा पर निकलने से पहले नोट कर लें ये जानकारी, बिना दर्शन के लौटना पड़ सकता है!
Rajasthan News Khatushyam Closed: सीकर के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। 26 नवंबर को होने वाले तिलक महोत्सव और विशेष पूजा के चलते मंदिर के पट पूरे 19 घंटे बंद रहेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के दर्शन नहीं मिल सकेंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों की संख्या में दर्शनार्थी रोज सीकर पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने निर्देश जारी किया है।
बता दें कि परंपरा के तौर पर मंदिर के पट बंद किए जाते हैं। इस दौरान प्रभु का श्रृंगार और अभिषेक किया जाता है। हालांकि, सिर्फ 19 घंटे के लिए ही पट बंद होंगे जिसके बाद दर्शनार्थियों के लिए द्वार फिर से खोल दिए जाएंगे। मंदिर प्रशासन ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पट बंद होने की अवधि को ध्यान में रखकर यात्रा कार्यक्रम बनाने का अनुरोध किया है।

Khatushyam Darbar के पट होंगे बंद
- मंदिर प्रशासन के मुताबिक, 25 नवंबर रात से 26 नवंबर शाम तक पट बंद रहेंगे।
- श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वीसिंह चौहान ने बताया कि 25 नवंबर रात 10 बजे से 26 नवंबर शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: डिप्टी सीएम ने घूमर कर लूटी महफिल, खूबसूरती और अदाओं में दे रहीं दीपिका पादुकोण को मात
- अमावस्या के बाद होने वाली पारंपरिक सेवा-पूजन और तिलक कार्यक्रम के कारण हर साल इस दौरान मंदिर बंद रखा जाता है।
- शाम 5 बजे से मंदिर के पट फिर से खोले जाएंगे और दर्शन सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगे।
Rajasthan News: प्रमुख धार्मिक स्थल है खाटूश्याम दरबार
खाटूश्याम के दर्शन के लिए राजस्थान ही नहीं आसपास के राज्यों और दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। मंदिर के पट आम तौर पर खुले रहते हैं, लेकिन कुछ खास मौकों पर इसे बंद भी किया जाता है। अक्टूबर महीने में भी मंदिर के पट कई अवसर पर लंबे समय के लिए बंद रहे थे। दीपावली की विशेष पूजा, जन्मोत्सव की तैयारियों और साफ-सफाई के कारण भक्तों को पूरा दिन इंतजार करना पड़ा था।
मंदिर कमेटी ने अक्टूबर की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए अपील की है कि 26 नवंबर की सुबह भीड़ न बढ़ाएं। अगर आप खाटूधाम जाने का प्लान कर रहे हैं, तो अपनी यात्रा 26 नवंबर शाम 5 बजे के बाद ही तय करें।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में SIR फॉर्म भरने को लेकर मुस्लिम युवकों का BLO से विवाद, वायरल वीडियो पर बवाल
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications