Rajasthan News: डिप्टी सीएम ने घूमर कर लूटी महफिल, खूबसूरती और अदाओं में दे रहीं दीपिका पादुकोण को मात
Rajasthan News: राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने प्रदेश में आयोजित घूमर महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान वह पारंपरिक लहरिया प्रिंट के लहंगे-चुन्नी और जेवर में सज-धजकर पहुंची थीं। डिप्टी सीएम ने यहां कलाकारों के साथ घूमर किया। सबकी निगाहें उनकी खूबसूरती और कलात्मक नृत्य अदाओं पर थम सी गईं। इस दौरान सोशल मीडिया पर प्रदेश की उपमुख्यमंत्री की जमकर तारीफ हो रही है। कुछ यूजर्स तो उनके डांस को दीपिका पादुकोण के पद्मावत में किए घूमर से भी बेहतर बता रहे हैं।
राजस्थान सातों संभागीय मुख्यालयों में एक साथ भव्य 'घूमर महोत्सव 2025' का आयोजन किया गया था। प्रदेश की पारंपरिक कला और राजस्थानी लोकनृत्य को विश्व पटल पर नए आयाम देने के उद्देश्य से आयोजित इस मेगा इवेंट में हजारों महिलाओं ने एक साथ घूमर नृत्य किया।

Rajasthan News: डिप्टी सीएम ने लूटी महफिल
राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पारंपरिक नगाड़ा बजाकर किया। कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
डिप्टी सीएम खुद भी घूमर नृत्य करने से खुद को नहीं रोक पाईं। महिलाएं भी उन्हें अपने बीच देखकर काफी उत्साहित नजर आ रही थीं।
इस दौरान खुद दीया कुमारी भी घूमर की धुन पर थिरकती नजर आईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उन्होंने इसे प्रदेश की लोक-संस्कृति और उत्सव को वैश्विक पहचान देने वाला अवसर बताया।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में SIR फॉर्म भरने को लेकर मुस्लिम युवकों का BLO से विवाद, वायरल वीडियो पर बवाल
Diya Kumari की सोशल मीडिया पर धूम
डिप्टी सीएम दीया कुमारी की डांस और खूबसूरती की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। इस ऐतिहासिक आयोजन को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी स्थान मिला। इस महोत्सव में एक ही दिन में सात अलग-अलग स्थानों पर लगभग 6,100 महिलाओं और युवतियों ने एक साथ घूमर प्रस्तुत किया। महोत्सव की शुरुआत राजस्थानी घूमर की प्राचीन शैली के गीत "एक बार हो पिया जयपुर शहर पधार जो..." से हुई। अकेले जयपुर में ही करीब 1,500 महिलाओं ने एक साथ घूमर किया। डिप्टी सीएम ने अपने सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: 320 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 18 घंटे का सफर होगा 3 घंटे में पूरा












Click it and Unblock the Notifications