Rajasthan News: राजस्थान में SIR फॉर्म भरने को लेकर मुस्लिम युवकों का BLO से विवाद, वायरल वीडियो पर बवाल
Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से वोटर लिस्ट संशोधन प्रक्रिया के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो झोटवाड़ा क्षेत्र के रघुनाथपुरी, वार्ड नंबर 33 का बताया जा रहा है। इसमें मुस्लिम समुदाय के दो युवक एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से तीखी बहस करते दिखाई दे रहे हैं। युवकों का आरोप है कि उनका, उनके परिवार और समुदाय के लोगों का वोटर लिस्ट से जबरन नाम हटाया गया है। इस वीडियो पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।
वायरल वीडियो में युवक आरोप लगा रहे हैं कि महिला बीएलओ उनके घर फॉर्म देने नहीं पहुंचीं। उनका बीएलओ पर आरोप है कि जान-बूझकर उनके परिवार और समुदाय के कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।

Rajasthan News: वोटर लिस्ट में नाम काटने का आरोप
वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम आसिफ और मकबूल बताया गया है। दोनों महिला बीएलओ सविता मिथिलेश से सवाल करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि युवकों का आरोप है कि बीएलओ बिना घर-घर गए लोगों से खुद फॉर्म लेने आने को कहती हैं। युवकों के मुताबिक, जो लोग उनके पास फॉर्म लेने नहीं पहुंचते, उनके नाम काटे जा रहे हैं।
इसके साथ ही युवकों ने दावा किया कि बीएलओ की लिस्ट में समुदाय विशेष के कई नामों पर निशान लगाए गए हैं। यह सिलसिलेवार तरीके से नाम हटाने की कोशिश का संकेत है। हालांकि, महिला बीएलओ ने इस दौरान कहा कि वह फॉर्म देने गई थीं। इसके बाद जब युवक बहस करने लगे, तो वह कहती हैं कि बतौर सरकारी अधिकारी इस पर और जवाब नहीं देंगी।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: 9 जिलों में 320 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 3 घंटे में होगा जयपुर से मुंबई का सफर
SIR मुद्दे पर राजस्थान में हो रहा राजनीतिक बवाल
वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक X हैंडल ने भी इसे पोस्ट किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि एसआईआर (Special Summary Revision) के नाम पर लोगों के वोट काटे जा रहे हैं और यह लोकतांत्रिक अधिकार छीनने की कोशिश है। वोटर लिस्ट संशोधन की प्रक्रिया देश के अलग-अलग राज्यों में लागू की जा रही है। राजस्थान में कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह प्रक्रिया जल्दबाजी में लागू की जा रही है और इसमें कई गलतियां हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक, बारिश के अलर्ट ने और बढ़ाई टेंशन!












Click it and Unblock the Notifications