फलोदी सट्टा बाजार भाव: राजस्थान में मोदी के इन 4 मंत्रियों में से कौन हार रहा लोकसभा चुनाव 2024?
Phalodi Satta Bazar Bhav: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की कुल 25 में से चार सीटों पर नरेंद्र मोदी सरकार-2 के मंत्री भी मैदान में हैं। इस वक्त चुनाव प्रचार चरम पर है और हर किसी की नजर फलोदी सट्टा बाजार भावों पर भी है।
लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण के वोट 26 अप्रैल को डाले जाएंगे। भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी होने से लेकर चुनाव प्रचार परवान चढ़ने के साथ-साथ मंत्रियों की इन हॉट सीटों के भाव भी ऊपर-नीचे हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव, अब राजस्थान में घट गईं BJP की सीटें, बढ़ गई मोदी-शाह की टेंशन

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की सीटों का अनुमान
फलोदी सट्टा बाजार लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को मिलनी वाली सीटों को लेकर कई बार अपनी भविष्यवाणी कर चुका है। कभी 315 से 317 तो कभी 330 से 33 सीटें भाजपा के खाते में जाती बता रहा है। मतलब फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान सही साबित हुए तो भाजपा को अबकी बार 317 से 333 के आस-पास सीट मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार के भाव ने अमित शाह के भी ला दिए पसीने! नागौर सीट पर तत्काल उठाया बड़ा कदम
बाड़मेर-जैसलमेर सीट: कैलाश चौधरी vs रविंद्र सिंह भाटी (Barmer Jaisalmer seat: Kailash Chaudhary vs Ravindra Singh Bhati)

बाड़मेर-जैलसमेर सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी मोदी सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री हैं। इनका खेल निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी व आरएलपी से आकर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने बिगाड़ दिया है। रविंद्र भाटी की नामांकन रैली में उमड़े जनसमूह को देख फलोदी सट्टा बाजार भी रविंद्र भाटी की स्थिति मजबूत बता रहा है।
बाड़मेर लोकसभा सीट के भाव: बाड़मेर सीट पर पहले भाजपा के भाव 80 पैसे थे। अब 90 पैसे हो गए थे। किसी एक पार्टी के भाव नहीं हैं। नए भाव आगामी कुछ दिनों में रविंद्र सिंह भाटी के चुनाव प्रचार पर निर्भर करेंगे।
यह भी पढ़ें- अब लोकसभा चुनाव में गरजी 'शेरनी' दिव्या मदेरणा,क्या पलट देगी फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी?
अलवर सीट: भूपेंद्र यादव vs ललित यादव (Alwar seat: Bhupendra Yadav vs Lalit Yadav)

अलवर सांसद बाबा बालकनाथ योगी के राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में तिजारा सीट से विधायक बनने के कारण भाजपा ने यहां से पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री भूपेंद्र यादव पर लगाया।
अलवर संसदीय क्षेत्र में यादव वोटरों की संख्या काफी है। ऐसे में कांग्रेस ने मुंडावर से विधायक ललित यादव पर दांव लगा दिया। भूपेंद्र यादव राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं। फलोदी सट्टा बाजार ने अलवर सीट के भावों का तो जिक्र नहीं किया, मगर अनुमान लगा रहे हैं कि भूपेंद्र यादव सीट निकाल लेंगे।
यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव, राजस्थान में वैभव गहलोत, रविंद्र भाटी व हनुमान बेनीवाल में कौन जीत रहा?
जोधपुर सीट: गजेंद्र सिंह शेखावत vs करण सिंह उचियारड़ा (Gajendra Singh Shekhawat vs Karan Singh Uchiyarda)

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले की सीट जोधपुर पर कभी कांग्रेस का कब्जा हुआ करता था, मगर साल 2014 व 2019 में यहां से भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत जीते हैं, जो मोदी सरकार-2 में जलशक्ति मंत्री हैं। इनके सामने कांग्रेस ने करण सिंह उचियारड़ा को उतारा है।
लोकसभा चुनाव की टिकटें फाइनल होने के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने गजेंद्र सिंह शेखावत की जीत के भाव 15-20 रुपए निकाले थे। इनकी दो लाख से ज्यादों वोटों से जीत पर पैसा लगाया जा रहा था, मगर बाद शेखावत को अपने ही इलाके में विरोध होता देख भाव भी ऊपर चढ़ गए और 40 से 45 पैसे हो गए। मतलब गजेंद्र सिंह शेखावत की जीत आसान नहीं है।
यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार आज का IPL मैच कौन जीतेगा? क्या है गुजरात और पंजाब के भाव
बीकानेर सीट: अर्जुनराम मेघवाल vs गोविंद राम मेघवाल (Bikaner seat: Arjunram Meghwal vs Govind Ram Meghwal)

कभी चूरू जिला कलेक्टर अर्जुन राम मेघवाल साल 2009 से बीकानेर के सांसद हैं। मोदी के करीबी नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में मोदी सरकार में भारत के कानून और न्याय मंत्री हैं। बीकानेर से चौथी बार मैदान में हैं। इनके सामने कांग्रेस ने कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल हैं।
गोविंद राम मेघवाल भी दिग्गज दलित नेता हैं। बीकानेर की नोखा व खाजूवाला सीट से विधायक भी रह चुके हैं। संसदीय सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। फलोदी सट्टा बाजार अर्जुन राम मेघवाल की स्थिति मजबूत बता रहा है।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications