फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव, अब राजस्थान में घट गईं BJP की सीटें, बढ़ गई मोदी-शाह की टेंशन
Phalodi Satta Bazar Aaj Ka Bhav: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की सभी 25 सीटों नामांकन प्रकिया पूरी हो गई है। इसी के साथ ही फलोदी सट्टा बाजार के भाव भी ऊपर-नीचे हुए हैं।
फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े लोगों का 5 अप्रैल 2024 का दावा मानें तो राजस्थान ही नहीं बल्कि देश में भी भाजपा को कम सीटें मिलने का अनुमान है। सप्ताभर पहले तक फलोदी सट्टा बाजार ही देश में भाजपा की 330 से 333 सीटें बता रहा था।
यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव, राजस्थान में वैभव गहलोत, रविंद्र भाटी व हनुमान बेनीवाल में कौन जीत रहा?

अब फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि भाजपा की सीटें की संख्या घटकर 315 से 317 तक आ गई हैं। इन दिनों खुद पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान में चुनावी रैलियां कर रहे हैं, मगर फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों के हिजाब से राजस्थान में भाजपा का मिशन 25 सफल होता नहीं दिख रहा।
फलोदी सट्टा बाजार वाले दावा कर रहे हैं कि राजस्थान की 25 में से 21-22 सीट ही भाजपा को मिल सकती है। जिन तीन से चार सीटों पर भाजपा कमजोर पड़ती दिख रही है उनमें बाड़मेर, नागौर के साथ ही झुंझुनूं सीट भी शामिल की जा रही है।
यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार के भाव ने अमित शाह के भी ला दिए पसीने! नागौर सीट पर तत्काल उठाया बड़ा कदम
बाड़मेर में रविंद्र भाटी vs कैलाश मेघवाल vs उम्मेदाराम बेनीवाल (Ravindra Bhati vs Kailash Meghwal vs Umedaram Beniwal Barmer)
फलोदी सट्टा बाजार वालों को लोकसभा चुनाव 2024 में बाड़मेर की सीट भाजपा के हाथ से निकलती दिख रही। यहां पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय मैदान में उतारकर भाजपा-कांग्रेस दोनों को टेंशन में ला दिया। BJP ने बाड़मेर से मौजूदा MP कैलाश चौधरी व कांग्रेस ने RLP से आए उम्मेदाराम बेनीवाल को टिकट दिया है।

4 अप्रैल 2024 को भाटी की नामांकन रैली ने तो भीड़ का रिकॉर्ड तोड़ डाला। हालांकि बाड़मेर सीट पर पहले भाजपा के भाव 80 पैसे थे। अब 90 पैसे हो गए थे। किसी एक पार्टी के भाव नहीं हैं। नए भाव आगामी कुछ दिनों में रविंद्र सिंह भाटी के चुनाव प्रचार पर निर्भर करेंगे।
नागौर में ज्योति मिर्धा vs हनुमान बेनीवाल (Jyoti Mirdha vs Hanuman Beniwal Nagaur)
नागौर में मुकाबला रोचक है। ज्योति मिर्धा भाजपा से है। हनुमान बेनीवाल कांग्रेस व आरएलपी गठबंधन से हैं। पिछली बार ये दोनों ही आमने-सामने थे। नागौर सीट पर भाजपा का निगेटिव फीडबैक भाजपा आलाकमान तक पहुंच चुका है।

शायद यही वजह है कि जोधपुर आए गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को नागौर भेजा। पदाधिकारियों से बैठक की, जिसमें एक ही बात कही गई कि कुछ भी करो। बस जीत चाहिए।
फलोदी सट्टा बाजार ने पहले नागौर सीट पर 80 पैसे भाव निकाले थे। अब 90 पैसे कर दिए हैं, मतलब ज्योति मिर्धा व हनुमान बेनीवाल के कड़ी टक्कर मान रहे हैं। एक तरफा माहौल दोनों में से किसी का नहीं है।
जोधपुर लोकसभा सीट: गजेंद्र सिंह शेखावत vs करण सिंह उचियारड़ा (Jodhpur Lok Sabha seat: Gajendra Singh Shekhawat vs Karan Singh Uchirada)
जोधपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री व दो बार के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को भाजपा ने तीसरी बार टिकट दिया है। इस बार कांग्रेस की टिकट पर सामने करण सिंह उचियारड़ा हैं। दोनों ही राजपूत समाज से हैं।

फलोदी सट्टा बाजार के भावों की मानें तो गजेंद्र सिंह शेखावत की टेंशन बढ़ा रहे हैं। पहले जोधपुर में भाजपा की जीत के भाव 15-20 रुपए निकाले गए थे। अब भाव बढ़कर 40 से 45 पैसे हो गए हैं। सट्टा बाजार की भाषा में जिसके भाव जितने ज्यादा होंगे उसकी जीत की संभावना उतनी ही कम मानी जाएगी।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications