फलोदी सट्टा बाजार के भाव ने अमित शाह के भी ला दिए पसीने! नागौर सीट पर तत्काल उठाया बड़ा कदम
Dr Jyoti Mirdha vs Hanuman Beniwal Nagaur: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की नागौर सीट पर जयपुर-दिल्ली ही बल्कि फलोदी के सटोरियों की भी विशेष नजर है। फलोदी सट्टा बाजार नागौर सीट के भाव भी बता चुका है।
क्या नागौर सीट पर फलोदी सट्टा बाजारों ने भाजपा आलाकमान के भी पसीने ला दिए हैं? यह तो भाजपा ही जाने, मगर गृहमंत्री अमित शाह ने नागौर सीट को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

अमित शाह ने राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को बिना पूर्व तय कार्यक्रम के बुधवार दोपहर एक बजे अचानक हेलीकॉप्टर से नागौर भेजा। सहस्त्रबुद्धे ने जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा कोर कमेटी पदाधिकारियों की बैठक ली।
नागौर भाजपा के पांच प्रमुख पदाधिकारियों के साथ 40 मिनट तक बैठक की, जिससे भाजपा उम्मीदवार डॉ. ज्योति मिर्धा को दूर रखा गया। बैठक में नागौर लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर चर्चा की गई।
खबर है कि दो दिन पहले जोधपुर में गृहमंत्री अमित शाह की बैठक हुई थी, जिसमें नागौर व बाड़मेर सीट के बारे में निगेटिव फीडबैक मिला था, जिसके बाद प्रभारी मंगलवर को बाड़मेर व बुधवार को नागौर पहुंचे।
नागौर में 40 मिनट चली बैठक में राजस्थान चुनाव प्रभारी ने भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि जो करना है करो। बस जीत चाहिए। जो बातें जोधपुर तक पहुंची हैं उन्हें दूर किया जाए।
बैठक में प्रदेश भाजपा चुनाव सहप्रभारी परवेश वर्मा के अलावा किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, जिला संगठन प्रभारी पुखराज पहाड़िया, जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला, लोकसभा संयोजक रमाकांत शर्मा और देहात जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह मौजूद रहे। पांच में से दो पदाधिकारी बोले कि केवल नावां और परबतरसर में स्थिति ठीक है।
नागौर लोकसभा चुनाव 2024
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में नागौर सीट पर भाजपा की डॉ. ज्योति मिर्धा व कांग्रेस आरएलपी के हनुमान बेनीवाल के बीच मुकाबला है। फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों का अनुमान है कि नागौर में हनुमान बेनीवाल की स्थिति मजबूत है। हालांकि बेनीवाल की जीत के भाव 80 पैसे निकाले हैं, जो बहुत ज्यादा अच्छे नहीं हैं।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications