अब लोकसभा चुनाव में गरजी 'शेरनी' दिव्या मदेरणा,क्या पलट देगी फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी?
Divya Maderna Jodhpur Lok Sabha Election 2024: खुद को 'शेरनी' बताने वाली दिव्या मदेरणा लोकसभा चुनाव 2024 में सक्रिय हो गई हैं। इन दिनों जोधपुर संसदीय क्षेत्र में दहाड़ रही हैं। यहां पर भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत व कांग्रेस के उचियारड़ा के बीच मुकाबला है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता महिपाल की बेटी दिव्या मदेरणा जोधपुर की ओसियां सीट से विधानसभा चुनाव 2023 में हार गई थीं। अब पार्टी प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही हैं।

जोधपुर के लोहावट में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए दिव्या मदेरणा ने कहा कि 'बड़ी बारीकी व पैनी नजर से देख रही हूं। जहां जरूरत पड़ेगी तो पाला मांड देंगे आंख में आंख डालकर। ईडी, सीबीआई किसी से नहीं डरती।'
दिव्या मदेरणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 आने के बाद से वे घर बैठी थीं। उनके जो काम पैसे या राज से नहीं हो सकते थे, जिन्हें सिर्फ भगवान ही कर सकते थे। वो काम करण सिंह ने निकाल दिए। दिव्या ने कहा कि इलाके में थानाधिकारी तो सिर्फ बिजली के ट्रांसफार्मर उतरवाने का काम कर रहे हैं, जो उनका काम नहीं है।
दिव्या बोलीं कि मेरे कार्यकाल में एईएन-जेईएन को खुले निर्देश थे कि किसी ढाणी की ओर आंख उठाकर भी देख लिया तो ठीक नहीं होगा। बिल बकाया पर भी किसी किसान के घर का बिजली करनेक्शन काटा नहीं जाएगा। एक भी कनेक्शन कटा हो तो बता देना।
दिव्या ने कहा कि पहले लोहावट में आपके लिए एक सुरक्षा कवच था, मगर अब नहीं है। इसलिए आने वाली 26 अप्रैल को करण सिंह उचियारड़ा के समर्थन में मतदान करना है। तब हम आपके लिए पाला मांड देंगे कि अब करके बताओ।
जोधपुर में किसे जीता रहा फलोदी सटटा बाजार
जोधपुर लोकसभा सीट पर फलोदी सटटा बाजार मौजूदा सांसद व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की जीत के लिए 20 पैसे भाव निकाले हैं। मतलब कांग्रेस के करण सिंह की तुलना में उनकी स्थिति मजबूत बता रहे हैं। वहीं, गजेंद्र सिंह शेखावत की दो लाख से ज्यादा की जीत पर भी पैसा लगवा रहे हैं।
जोधपुर लोकसभा सीट का इतिहास
बता दें कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र में फलोदी, लोहावट, शेरगढ़, सरदारपुरा, जोधपुर, सूरसागर, लूणी व पोकरण आदि क्षेत्र आते हैं।
जोधपुर से पूर्व अशोक गहलोत भी पांच बार सांसद रहे हैं। साल 1980, 1984, 1991, 1996 व 1998 में सांसद रहने के बाद राजस्थान के तीन बार सीएम बने।
साल 2014 व 2019 में भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत सांसद चुने गए हैं। इनसे पहले कांग्रेस की चंद्रेश कुमारी कटोच सांसद रही हैं।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications