फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव, राजस्थान में वैभव गहलोत, रविंद्र भाटी व हनुमान बेनीवाल में कौन जीत रहा?
Phalodi satta bazar aaj ke bhav: लोकसभा चुनाव 2024 में प्रथम चरण का मतदान नजदीक आने के साथ-साथ सट्टा बाजार के भाव भी ऊंचे-नीचे हो रहे हैं। फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों ने भी ताजा भाव बताए हैं।
फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा अपने दम पर 330 से 333 सीटें हासिल सफल होती दिख रही है। वहीं, एनडीए की सीटें भी मिला ली जाए तो यह आंकड़ा 400 के करीब पहुंचता दिख रहा है। खुद भाजपा भी नारा दे रही है कि अबकी बार 400 पार।

कुल सीटों के भाव
देश में लोकसभा की 500 से ज्यादा सीटों पर सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को 330-333 सीटों के बराबर के भाव दे रहा है जबकि 380 से 400 सीटों के लिए एनडीए को भाव एक रुपया है। 400 सीटों के भाव दो रुपए हैं। कांग्रेस को 41 से 43 सीटें मिलने का अनुमान है।
लोकसभा सीट बाड़मेर: Kailash Chaudhary vs Umedaram Beniwal
सट्टा बाजार फलोदी में अभी बाड़मेर के भाव नहीं खुले हैं, क्योंकि अभी भाजपा से कैलाश चौधरी व कांग्रेस से उममेदाराम बेनीवाल मैदान में हैं। निर्दलीय के रूप में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने शनिवार को नामांकन पत्र भर दिया। हालांकि नामांकन सभा व रैली 4 अप्रैल को करेंगे। नामांकन सभा व रैली की भीड़ देखकर सटोरिए बाड़मेर लोकसभा सीट के भाव निकालेंगे।
नागौर लोकसभा सीट: Hanuman Beniwal vs Dr. Jyoti Mirdha
राजस्थान की हॉट सीट नागौर पर खूब सट्टा लग रहा है। यहां कांग्रेस आरएलपी उम्मीदवार व भाजपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। नागौर सीट पर जीत के 80 पैसे भाव निकाले गए हैं।
जालोर-सिरोही लोकसभा सीट: Vaibhav Gehlot vs Lumbaram Chaudhary
फलोदी सट्टा बाजार की मानें जालोर-सिरोही सीट पर बीजेपी की स्थिति मजबूत होती दिख रही। यहां कांग्रेस टिकट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं जबकि भाजपा ने लुंबाराम चौधरी पर दांव लगाया है। लुंबाराम को मोदी के नाम पर पड़ने वाले वोटों से फायदा बताया जा रहा है।
जोधपुर लोकसभा सीट: Gajendra Singh Shekhawat vs Karan Singh Uchiarada
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत फिर जोधपुर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। फलोदी के सटोरियों ने जोधपुर सीट पर भाजपा के भाव 20 पैसे निकाले हैं। वहीं, गजेंद्र सिंह शेखावत की दो लाख से ज्यादा की जीत पर भी पैसा लगवा रहे हैं।
जयपुर लोकसभा सीट: Pratap Singh Khachariyawas vs Manju Sharma
जयपुर शहर सीट पर चुनाव रोचक है। यहां पर कांग्रेस ने पहले सुनील शर्मा को टिकट दिया। फिर प्रत्याशी बदलकर सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट थमा दिया। यहां पर भाजपा ने मंजू शर्मा को उतार रखा है। उनकी जीत बताई जा रही है। भाव 30-35 पैसे निकाले गए हैं।
बता दें कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीट हैं, जिन पर दो चरण में 19 व 26 अप्रैल को मतदान होना है। देशभर की नजर फलोदी सट्टा बाजार के अनुमानों पर है। साल 2014 व 2019 में सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।
नोट-वनइंडिया हिंदी टीम सटोरिए के अनुमानों का समर्थन नहीं करती है। ये अनुमान कई बार गलत भी साबित होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications