IAS Pari Bishnoi ने शेयर किया शादी का एल्बम, MLA पति Bhavya Bishnoi संग जमकर नाचती दिखीं
IAS Pari Bishnoi Wedding Pics: भारतीय प्रशासनिक सेवा की बेहद खूबसूरत आईएएस अफसर परी बिश्नोई फिर चर्चा में है। अब परी बिश्नोई ने विधायक भव्य बिश्नोई से शादी की तस्वीरें शेयर की है।
आईएएस परी बिश्नोई इंस्टाग्राम पर पिछले तीन दिन से वे अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जिनमें वे अपनी शादी में दूल्हे भव्य बिश्नोई के साथ डांस करती और रॉयल लुक में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- Nalini Kathotia: वो महिला IAS, जो जमीनों से जुड़ीं हर फाइल पर लिखती थी 'डिस्कस', वजह चौंकाने वाली
24 जनवरी को परी बिश्नोई जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो हल्दी सेरेमनी की है, जिसमें भव्य व परी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। चेहरे पर हल्दी लगी हुई है। आसमां से दोनों पर फूल बरस रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IAS Athar Aamir Khan: 'मैं तुम्हें पाकर...' बेगम महरीन के बर्थडे पर रोमांटिक हुए आईएस अतहर, वायरल हुई पोस्ट
परी बिश्नोई ने कुछ तस्वीरें मेहंदी की रस्म और कुछ महिला संगीत की शेयर की हैं, जिनमें वे अपने परिवार की महिलाओं के साथ डांस करती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Donation: राम मंदिर में अंबानी, अडानी व टाटा नहीं बल्कि इस शख्स ने दिया सर्वाधिक दान
गुलाबी ड्रेस में परी बिश्नोई वाकई में 'परी' सरीखी लग रही है। परी बिश्नोई की मां व अन्य सदस्य भी जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले शादी के दो दिन बाद 24 दिसंबर को परी बिश्नोई फेरों व मांग भरते की तस्वीरें शेयर की थी।

यह भी पढ़ें- Pari Bishnoi Wedding: IAS बहू के स्वागत में देसी घी के पकवानों से महका MLA Bhavya Bishnoi का आदमपुर
बता दें कि परी बिश्नोई मूलरूप राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव काकड़ा की रहने वाली हैं। परी बिश्नोई के पति भव्य बिश्नोई हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा विधायक हैं।

यह भी पढ़ें- Pari Weds Bhavya Bishnoi: हरियाणा के पूर्व CM के MLA पोते की राजस्थान IAS से शादी में कौनसा रिकॉर्ड बनेगा?
परी बिश्नोई ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 30वीं रैंक हासिल कर सिकिक्म कैडर में आईएएस अधिकारी बनी थीं। गंगटोक में एसडीएम पद पर भी सेवाएं दी।

परी बिश्नोई के पिता मनीराम बिश्नोई एडवोकेट हैं जबकि मां सुशीला अजमेर जीआरपी में कांस्टेबल हैं। वहीं, भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व सीएम भजन लाल के पोते व पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं।

उल्लेखनीय है कि परी बिश्नोई व भव्य बिश्नोई ने मई 2023 में सगाई की थी। फिर 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी रचा ली। इसके बाद पुष्कर, आदमपुर और दिल्ली में शादी का रिसेप्शन रखा गया था।

यह भी पढ़ें- IAS Love Story: सीनियर आईएएस को दिल दे बैठीं Kanchan Singla, आकाश बंसल से शादी के लिए बदला कैडर












Click it and Unblock the Notifications