Pari Bishnoi Wedding: IAS बहू के स्वागत में देसी घी के पकवानों से महका MLA Bhavya Bishnoi का आदमपुर
MLA Bhavya Bishnoi Wedding: राजस्थान की आईएएस परी बिश्नोई और हरियाणा के विधायक भव्य बिश्नोई 23 दिसम्बर 2023 को उदयपुर में परिणय सूत्र में बंध गए हैं। परी बिश्नोई हरिणाया के पूर्व सीएम चौधरी भजन लाल के पोते की बहू बनी है।
विधायक व आईएएस की रॉयल वेडिंग के वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हर कोई नवविवाहित जोड़े भव्य बिश्नोई व परी बिश्नोई को वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IAS-MLA Marriage: भव्य बिश्नोई संग 7 फेरों से पहले जमकर नाचीं परी बिश्नोई, देखें वायरल VIDEO
आईएएस बहू के लिए आदमपुर ने पलक पांवड़े बिछाए हैं। भव्य के परिवार की ओर से 26 दिसंबर को मंडी आदमपुर में प्रीतिभोज कार्यक्रम रखा गया है, जिसके लिए 55 गांवों के लोगों को न्यौता दिया गया है। विशाल पांडाल लगाया गया है।
कुलदीप बिश्नोई ने बेटे की शादी के मौके पर बिश्नोई धर्मशाला में देसी घी के पकवान बनवाए हैं, जिसने के हवला, चूरमा, गुलाब जामुन, बेसन की बर्फी आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- IAS परी बिश्नोई संग MLA भव्य बिश्नोई: सामने आईं शादी की फोटो, अब सेंड आर्ट से होगा ग्रांड वेलकम
यूपीएससी 2019 में 30वीं रैंक पाकर आईएएस बनीं परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर की नोखा तहसील के गांव काकड़ा के एडवोकेट मनीराम बिश्नोई व जीआरपी कांस्टेबल सुशीला देवी की बेटी है।

यह भी पढ़ें- Pari Weds Bhavya Bishnoi: हरियाणा के पूर्व CM के MLA पोते की राजस्थान IAS से शादी में कौनसा रिकॉर्ड बनेगा?
जबकि परी बिश्नोई के पति भव्य बिश्नोई हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट से भाजपा विधायक हैं। ये पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई व पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई के बेटे हैं।
उदयपुर में शादी रचाने के बाद परी बिश्नोई व भव्य बिश्नोई परिवार के साथ अजमेर के पुष्कर पहुंचेंगे। यहां के एक रिसोर्ट में पहला रिसेप्शन होगा। इससे पहले पुष्कर सेंड आर्ट विलेज में सेंट आर्ट से बनाई तस्वीरों के जरिए नवविवाहित जोड़े का स्वागत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बीजेपी MLA भव्य बिश्नोई की शादी के लिए सजा आदमपुर, लोगों को क्यों याद आ रहा साल 1991?
इसके बाद दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मंडी आदमपुर में रखा गया है। वहीं, तीसरा रिसेप्शन 27 दिसंबर को दिल्ली में होगा, जिसमें राजनीति व भारतीय प्रशासनिक सेवा की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।
उल्लेखनीय है कि 23 दिसंबर को ही कुलदीप बिश्नोई के दूसरे बेटे क्रिकेटर चैतन्य बिश्नोई ने भी सृष्टि से शादी की है। इनकी सगाई मई 2023 में हुई थी।
बिश्नोई परिवार की शादी व गुरु महाराज का भजन
— 𝐀𝐫𝐯𝐢𝐧𝐝 𝐆𝐨𝐝𝐚𝐫𝐚 (@godaraarvind07) December 23, 2023
🙏🥰
आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई जी ने बिश्नोई समाज की पहली महिला आईएएस “ परी बिश्नोई जी ” के साथ “ उदयपुर रिसोर्ट ” में रचाई शादी ॥
दोनो को ढेर सारी शुभकामनाएँ ॥ 💝@bbhavyabishnoi @bishnoi_pari @bishnoikuldeep @SangitaBishno1… pic.twitter.com/28ucX4HMWp












Click it and Unblock the Notifications