IAS Love Story: सीनियर आईएएस को दिल दे बैठीं Kanchan Singla, आकाश बंसल से शादी के लिए बदला कैडर
IAS Kanchan Singla Akash Bansal: दुनिया की सबसे कठीन परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास करने के बाद हर कोई समान सर्विस कैडर के अफसर को जीवनसाथी चुनना चाहता है।
अखिल भारतीय स्तर की सेवा के अफसर IAS या IPS के सामने दिक्कत तब आती है जब दोनों का राज्य कैडर अलग-अलग है। ऐसे में अक्सर अफसर जोड़े अपना कैडर बदल लेते हैं। इसी कड़ी में नया नाम आईएएस अफसर कंचन सिंगला का नाम भी जुड़ गया है।

यह भी पढ़ें- Nalini Kathotia: वो महिला IAS, जो जमीनों से जुड़ीं हर फाइल पर लिखती थी 'डिस्कस', वजह चौंकाने वाली
आईएएस कंचन सिंगला को यूपीएससी पास करने के बाद गुजरात कैडर मिला, मगर ये अपने से एक साल सीनियर आईएएस अफसर आकाश बंसल को दिल दे बैठीं। दोनों विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। आकाश बंसल पंजाब कैडर में हैं।
ऐसे में आईएएस कंचन सिंगला ने गुजरात कैडर बदलकर पंजाब कैडर में चली आई हैं। कार्मिक विभाग ने 19 जनवरी 2024 को कंचन सिंगला का कैडर बदनले के आदेश जारी किए हैं।
आदेशों में लिखा है कि गुजरात कैडर में साल 2020 बैच की आईएएस अधिकारी का साल 2019 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश बंसल से शादी करने के ग्राउंड के आधार पर पंजाब कैडर में ट्रांसफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Donation: राम मंदिर में अंबानी, अडानी व टाटा नहीं बल्कि इस शख्स ने दिया सर्वाधिक दान
कौन हैं आईएएस कंचन सिंगला?
- आईएएस कंचल सिंगला मूल रूप से हरियाणा के सिरसा की कोर्ट कॉलोनी की रहने वाली हैं। परिवार वर्तमान में पंचकुला में रहता है।
- कंचन सिंगला ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 35वीं रैंक हासिल की थी। तब इनकी उम्र महज 24 साल थी।
- आईएएस कंचन सिंगला के पिता अनिल सिंगला सीए व मां प्रवीण सिंगला हाउसवाइफ हैं। छोटा भाई अनुज ग्रेजुएशन कर चुका है।
- कंचन सिंगला ने नेशनल लॉ विश्वविद्यालयउ दिल्ली से डिग्री लेने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी।
- साल 2018 में कंचन ने पहले प्रयास में ही यूपीएससी पास कर ली थी। तब इनको ऑल इंडिया रेलवे सर्विसेज मिली थी। 2019 में फिर प्रयास कर आईएएस बन गईं।
- कंचन ने 8वीं तक सिरसा व नौवीं की पढ़ाई पंचकुला से की। 12वीं चंडीगढ़ के 16 सेक्टर के गवर्नमेंट मॉडल स्कूल से पास की। यूनिवर्सिटी में कंचन को 7 गोल्ड मैडल हासिल किए और अपने बैच में टॉपर रहीं।
कौन हैं आईएएस आकाश बंसल?
- आईएएस कंचन सिंगला के होने वाले पति आईएएस आकाश बंसल पंजाब के संगरूर में एडीसी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
- पंजाब कैडर के आईएएस आकाश बंसल ने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की। आईआईटी दिल्ली से एनर्जी पॉलिसी में मास्टर्स भी कर चुके हैं।
- इंजीनियरिंग के साथ-साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। साल 2016 में पहले ही प्रयास में 165वीं रैंक से यूपीएससी पास कर ली थी।
- पहले प्रयास में आकाश आईआरएस बने थे। साल 2017 में दूसरे प्रयास में 130वीं रैक पाकर आईएफएस और तीसरे प्रयास में 2018 में 76वीं रैंक लाकर आईएएस बने।












Click it and Unblock the Notifications