IAS Athar Aamir Khan: 'मैं तुम्हें पाकर...' बेगम महरीन के बर्थडे पर रोमांटिक हुए आईएस अतहर, वायरल हुई पोस्ट
IAS Athar Aamir Khan: आईएस अतहर आमिर खान और उनकी बेगम डॉक्टर महरीन सोशल मीडिया की लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। अपने पहनावे, पोस्ट, अदाओं को लेकर चर्चित रहने वाला ये कपल एक बार फिर से लोगों के बीच सुर्खियां बना हुआ है।

वजह है आईएस मियां की रोमांटिक पोस्ट , जो कि उन्होंने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर लिखी है।दरअसल हाल ही में कश्मीर के कुलगाम जिले के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और डिप्टी कमिश्नर बने आईएएस अतहर ने एक दिन पहले अपनी खूबसूरत पत्नी का जन्मदिन मनाया और उनके लिए एक बेहद ही दिल छू लेने वाला संदेश लिखा, जो कि वायरल हो गया।
'मैं तुम्हें अपने जीवन साथी, अपने सबसे अच्छे दोस्त...'
अतहर ने अपनी पत्नी के लिए लिखा कि 'तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ मेरे zuv! @dr_mehreen! आपको सदैव अनंत खुशी, स्वास्थ्य और आनंद की शुभकामनाएं! मैं तुम्हें अपने जीवन साथी, अपने सबसे अच्छे दोस्त, अपने सोल मेट के रूप में पाकर बहुत भाग्यशाली हूं, हैप्पी बर्थडे!'
'लाइफ की एक खूबसूरत अविश्वनीय जर्नी'
जिसके जवाब में मिसेज अतहर ने भी अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने और अतहर की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि 'लाइफ की एक खूबसूरत अविश्वनीय जर्नी का एक साल, जिसके हर पल, सबक ने मुझे आगे बढ़ने में मदद की है। मैं अपने परिवार, साथयों के प्रेम और साथ की आभारी हूं। ये विकास, हँसी-मजाक और अविस्मरणीय यादें बनाने का एक और साल है।'
अतहर आमिर खान की पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। लोगों ने उन्हें क्यूट कपल, बेहतरीन कपल, हॉट कपल जैसे शब्दों से नवाजा है। गौरतलब है कि महरीन काजी IAS अतहर आमिर खान की दूसरी पत्नी हैं और पेशे से डॉक्टर हैं।
पहली शादी IAS टीना डाबी से की थी
महरीन से पहले अतहर ने इने UPSC टॉपर रह चुकीं और IAS टीना डाबी से शादी की थी, दोनों का रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था, दोनों को ट्रेनिंग के दौरान प्यार हुआ था और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी लेकिन इस शादी की उम्र लंबी नहीं थी और दोनों का तलाक हो गया।
मूलरूप से कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले अतहर आमिर खान साल 2015 के बैच के IAS हैं और सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। अतहर आमिर खान व डा. महरीन काजी ने जुलाई 2022 में सगाई की थी। फिर अक्टूबर में शादी कर ली थी। अब इनके फॉलोअर्स इनकी गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं, बर्थडे विश करते हुए कई लोगों ने अतहर और महरीन से इस बारे में सवाल भी किया है, देखते हैं कि दोनों अपने चाहने वालों की मुराद को कब पूरा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications