Nalini Kathotia: वो महिला IAS, जो जमीनों से जुड़ीं हर फाइल पर लिखती थी 'डिस्कस', वजह चौंकाने वाली
Nalini Kathotia IAS Rajasthan: राजस्थान की राजधानी जयपुर में जयपुर विकास प्राधिकरण सचिव पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी नलिनी कठोतिया को एपीओ कर दिया गया है।
आईएएस अधिकारी नलिनी कटोतिया के साथ ही जेडीए के एडिशनल कमिश्नर आरएएस आनंदी लाल वैष्णव और उपायुक्त प्रवीण कुमार के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

दरअसल, भजन लाल शर्मा एक्शन मोड पर आ गई है। सरकार को जयपुर विकास प्राधिकरण में जमीन से जुड़े प्रकरणों को लेकर खूब शिकायतें मिल रही थी।
जेडीए की शिकायतों के चलते राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत मंगलवार सुबह नौ बजे जेडीए में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान पेंडेंसी देखकर अधिकारी हैरत में पड़ गए।
सीएस आईएएस अफसर सुधाश पंत कार्यालय खुलने से पहले ही जेडीए पहुंच गए थे। निरीक्षण में पता चला कि जेडीए सचिव आईएएस नलिनी कठोतिया जमीनों से जुड़ी हर फाइल पर 'डिस्कस' की नोटिंग लिखकर छोड़ रही थी, जिसे मुख्य सचिव ने गंभीरता से लिया है।
आईएएस नलिनी कठोतिया जिन फाइलों पर डिस्कस लिखकर छोड़ रही थी उनमें 90ए जैसे मामले शामिल हैं। उनके चेंबर सहित पीए के चेंबर में भी 50 से ज्यादा फाइलें पेंडिंग पड़ी थी।
कौन हैं आईएएस नलिनी कठोतिया?
बता दें कि राजस्थान कैडर में नलिनी साल 2010 में आरएएस से प्रमोट होकर आईएएस अफसर बनी थीं। 5 सितंबर 1966 को जन्मी नलिनी कठोतिया मूल रूप से राजस्थान के नागौर की रहने वाली है। इनके पास बीए व एलएलएम की डिग्री है।
आईएएस नलिनी कठोतिया का सर्विस रिकॉर्ड
23 जनवरी 2024 को जयपुरप विकास प्राधिकरण के सचिव पद से एपीओ की गई नलिनी कठोतिया इससे पहले ग्रामीण गैर-कृषि क्षेत्र विकास एजेंसी, बीआईपी, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, आईसीडीएस आदि में भी सेवाएं दे चुकी हैं।
1991 में आरएएस अफसर बनीं नलिनी
उल्लेखनीय है कि साल 1991 में राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बनने के बाद नलिनी कठोतिया ने जयपुर में एसडीएम व जेडीए में प्राधिकृत अधिकारी रही। इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, जयपुर व अतिरिक्त निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग (द्वितीय), जयपुर पद पर भी रही।












Click it and Unblock the Notifications