Pari Weds Bhavya Bishnoi: हरियाणा के पूर्व CM के MLA पोते की राजस्थान IAS से शादी में कौनसा रिकॉर्ड बनेगा?
IAS Pari Bishnoi Wedding: आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई के हाथों में हरियाणा के आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई के नाम की मेहंदी लग चुकी है। 22 दिसम्बर 2023 को यह जोड़ी राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लेगी। झीलों की नगरी में शाही शादी करने के बाद राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में तीन जगहों पर रिसेप्शन रखा गया है।
MLA Bhavya Bishnoi Wedding: आईएएस परी बिश्नोई हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल बिश्नोई व भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई व रेणुका बिश्नोई की बहू बनने जा रही है। परी बिश्नोई के देवर क्रिकेटर चैतन्य बिश्नोई की शादी सृष्टि हो रही है। दोनों बेटों की शादी को लेकर आदमपुर के 55 गांवों में न्यौता दिया गया है।

बता दें कि उदयपुर में शादी के बाद पहला रिसेप्शन राजस्थान के पुष्कर में 24 दिसम्बर को, दूसरा रिसेप्शन 26 दिसम्बर को हरियाणा के आदमपुर और तीसरा रिसेप्शन 27 दिसम्बर को दिल्ली में रखा गया। दोनों बेटों की शादी के लिए कुलदीप बिश्नोई परिवार की ओर से तीन लाख लोगों को कार्ड दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर की नोखा तहसील के गांव काकड़ा की रहने वाली हैं। पिता मनीराम बिश्नोई एडवोकेट व मां सुशीला अजमेर में जीआरपी में हैं। परी बिश्नोई ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 30वीं रैंक पाकर सिक्किम कैडर में आईएएस बनी थीं। सिक्किम में गंगटोक एसडीएम रहीं।

आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई से शादी करने के लिए सिक्किम छोड़कर हरियाणा कैडर में आ गईं। दो मई 2023 को भव्य व परी की सगाई हुई थी। परी बिश्नोई ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी पास की है। इनके एक छोटी बहन है।

विधायक भव्य बिश्नोई और चैतन्य बिश्नोई की शादी पर 26 दिसंबर को आदमपुर की अनाज मंडी में दावत का कार्यक्रम रखा गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आदमपुर हलके के गांवों में घर-घर निमंत्रण कार्ड बांटे। 55 गांवों के करीब चार लाख लोगों के खाने की व्यवस्था की जाएगी।

उदयपुर में शादी और फिर तीन राज्यों में रिसेप्शन पर हरियाणा के लोग यह भी कह रहे हैं कि पूर्व सीएम भजनलाल के पोतों की शादी ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। आदमपुर में पहली बार कोई इतनी भव्य शादी हो रही है, जिसमें लाखों लोग पहुंच रहे हैं। 55 गांवों के घर-घर में कार्ड पहुंचाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- IAS Pari Bishnoi MLA Bhavya Bishnoi Marriage: इंस्टा पर शायराना अंदाज में किया प्यार का इजहार












Click it and Unblock the Notifications