IAS-MLA Marriage: भव्‍य बिश्‍नोई संग 7 फेरों से पहले जमकर नाचीं परी बिश्‍नोई, देखें वायरल VIDEO

IAS Pari Bishnoi Wedding Video: देश की चर्चित आईएएस अधिकारी परी बिश्‍नोई ने 23 दिसंबर 2023 को हिसार के आदमपुर से भाजपा विधायक भव्‍य बिश्‍नोई के साथ शादी कर ली। दोनों ने राजस्‍थान के उदयपुर के एक रिसोर्ट में शाही शादी की है। (वीडियो नीचे)

आईएएस परी बिश्‍नोई व भव्‍य बिश्‍नोई की शादी में सांस्कृतिक कार्यक्रम, हल्‍दी रस्‍म व विवाह स्‍थल की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। लोग इन्‍हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

IAS Pari Bishnoi dance video

एक वीडियो में IAS अधिकारी परी बिश्नोई अपने बिश्नोई समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं के साथ लोकगीतों का आनंद लेती नजर आ रही हैं।

बता दें कि परी बिश्‍नोई मूल रूप से बीकानेर जिले के नोखा तहसील के गांव काकड़ा की रहने वाली है। परी बिश्‍नोई के पिता मनीराम बिश्‍नोई एडवोकेट हैं जबकि मां सुशीला देवी जीआरपी में अजमेर में तैनात हैं। परी बिश्‍नोई के एक छोटी बहन है।

वहीं, परी बिश्‍नोई के पति भव्‍य बिश्‍नोई हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी भजन लाल के पाते हैं। भव्‍य के पिता कुलदीप बिश्‍नोई सांसद और मां रेणुका बिश्‍नोई विधायक रह चुकी हैं।

परी बिश्‍नोई व भव्‍य बिश्‍नोई की उदयपुर में शादी के बाद तीन जगहों पर रिसेप्‍शन रखा गया है। पहला रिसेप्‍शन 24 दिसंबर को उदयपुर, दूसरा 26 दिसंबर को आदमपुर और तीसरा 27 दिसंबर को दिल्‍ली में होगा।

यहां क्लिक करके देखें वीडियो

भव्‍य बिश्‍नोई के साथ ही उनके भाई चैतन्‍य बिश्‍नोई की भी शादी हो रही है। चैतन्‍य की दुल्‍हन का नाम सष्टि है। 26 दिसंबर को आदमपुर में प्रीतिभोज कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें आस-पास के 55 गांवों के लोगों को नयौता दिया गया है।

बता दें कि परी बिश्‍नोई ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 30वीं रैंक हासिल की थी। फिर सिक्किम कैडर में आईएएस बनी और गंगटोक में एसडीएम पद पर भी रहीं। भव्‍य से शादी करने के लिए सिक्किम से हरियाणा कैडर में आ गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+