IAS परी बिश्नोई संग MLA भव्य बिश्नोई: सामने आईं शादी की फोटो, अब सेंड आर्ट से होगा ग्रांड वेलकम
MLA Bhanya Bishnoi IAS Pari Bishnoi Wedding: भारतीय प्रशासनिक सेवा की चर्चित आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई ने 22 दिसंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में भव्य बिश्नोई से शादी रचा ली। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी भजन लाल व पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई हरिणाया के हिसार जिले के आदमपुर से भाजपा विधायक हैं।

आईएएस परी बिश्नोई व भव्य बिश्नोई ने उदयपुर में परिवार व नजदीकी लोगों की मौजूदगी में शाही तरीके से शादी की है। अब राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली में रिसेप्शन होगा, जिसके लिए तीन लाख लोगों को कार्ड भेजे गए हैं।
पहला रिसेप्शन 24 को पुष्कर में
उदयपुर में शादी रचाने के बाद यह नवविवाहित जोड़ा 24 दिसंबर को राजस्थान के पुष्कर के एक रिसोर्ट में पहुंचेगा, जहां पहला रिसेप्शन होगा। ये पुष्कर के रास्ते में पड़ने वाले सेंड पार्क भी जाएंगे। यहां पर नवविवाहित जोड़े व बारातियों के स्वागत के लिए सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने कई कलाकृतियां बनाई हैं।

दूसरा रिसेप्शन 26 को आदमपुर में
परी बिश्नोई व भव्य बिश्नोई की शादी का दूसरा रिसेप्शन हिसार के आदमपुर में होगा। आदमपुर की अनाज मंडी परिसर में विशाल पांडाल लगाया गया है। बिश्नोई धर्मशाला में देसी घी से पकवान बनाए जा रहे हैं। यहां भव्य बिश्नोई के परिवार ने आस-पास के 55 गांवों में प्रीतिभोज का न्यौता दिया है।

तीसरा रिसेप्शन 27 दिसंबर को में
परी बिश्नोई चार बार के सरपंच की पोती हैं। वहीं, भव्य बिश्नोई पूर्व सीएम के पोते हैं। भव्य का परिवार कई दशक से हरियाणा की राजनीति में सक्रिय है। पिता कुलदीप बिश्नोई पूर्व सांसद, मां रेणुका बिश्नोई पूर्व विधायक, चाचा चंद्र मोहन बिश्नोई पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके हैं। ऐसे में तीसरा रिसेप्शन 27 दिसंबर को दिल्ली में रखा गया है, जिसमें राजनीति से जुड़े के कई लोग शामिल होंगे।

सिक्किम से हरियाणा कैडर में आईं परी
परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर की नोखा तहसील के गांव काकड़ा के एडवोकेट मनीराम बिश्नोई व जीआरपी में कांस्टेबल सुशीला बिश्नोई की बेटी है। परी बिश्नोई साल 2019 में यूपीएससी में 30वीं रैंक पाकर सिक्किम कैडर में आईएएस बनी।

सिक्किम के गंगटोक में एसडीएम रही परी बिश्नोई की इसी साल मई में भव्य से सगाई हुई थी। फिर शादी के चलते सिक्किम कैडर से हरियाणा कैडर में चली आई।












Click it and Unblock the Notifications