बीजेपी MLA भव्य बिश्नोई की शादी के लिए सजा आदमपुर, लोगों को क्यों याद आ रहा साल 1991?
Kuldeep Bishnoi son Marriage: हरिणाया के हिसार जिले का आदमपुर 22 साल बाद एक फिर से शाही शादी का गवाह साक्षी बनने जा रहा है। इस बार सेहरा भव्य बिश्नोई और उनके भाई चैतन्य बिश्नोई के सिर पर सजा है। ये दोनों हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते हैं।
आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई की दुल्हन राजस्थान की आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई बनेंगी जबकि भव्य के भाई क्रिकेटर चैतन्य बिश्नोई की शादी सृष्टि हो रही है। 22 दिसम्बर को उदयपुर में विवाह के बाद राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली में रिसेप्शन रखा गया है।

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई व रेणुका बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई व चैतन्य बिश्नोई की शादी पर 26 दिसम्बर को आदमपुर अनाज मंडी परिसर में प्रीतिभोज कार्यक्रम रखा गया है, जिसके भाजपा कार्यक्रर्ताओं ने भी गांव-गांव ढाणी-ढाणी जाकर चुनाव प्रचार की तरह शादी के कार्ड बांटे हैं।
विधायक भव्य बिश्नोई व चैतन्य बिश्नोई की शादी पर आदमपुर में भव्य सजावट की गई है। लोगों को साल 1991 की याद आने की वजह ये है कि 18 नवंबर को 1991 को इसी तरह से कुलदीप बिश्नोई उनके भाई पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई की भव्य शादी हुई थी।

आदमपुर के लोगों की मानें तो करीब 22 साल पहले कुलदीप बिश्नोई व चंद्र मोहन बिश्नोई की शादी में एक लाख लोगों ने देशी घी से बने पकवानों का जायका चखा था। अब उसी तरह से आमदपुर फिर सज गया। प्रीतिभोज कार्यक्रम के लिए पूरे अनाज मंडी परिसर में विशाल पांडाल लगाया गया है।
बिश्नोई धर्मशाला में बन रहे पकवान
कुलदीप बिश्नोइ पूरे आदमपुर को अपने परिवार की तरह मानते हैं। ऐसे में उन्होंने राजस्थान व दिल्ली रिसेप्शन से ज्यादा न्यौते आमदपुर में दिए हैं। यहां के करीब 55 गांवों के लोगों प्रीति भोज कार्यक्रम में बुलाया गया है। उनके लिए बिश्नोई धर्मशाला में पकवान बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Pari Weds Bhavya Baishnoi: हरियाणा के पूर्व CM के MLA पोते की राजस्थान IAS से शादी में कौनसा रिकॉर्ड बनेगा?
बिश्नोई भाइयों की शादी में देशी घी के पकवान
बताया जा रहा है कि बिश्नोई धर्मशाला इन दिनों देशी घी से महक रही है। बिश्नोई भाइयों की शादी में आने वाले मेहमानों के लिए देशी घी से हलवा, चूरमा, गुलाब जामुन, बेसन की बर्फी, बालु शही, कढ़ी, रोटी समेत अनेक पकवान बनाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications