अब नोएडा में 'थप्पड़बाज' महिला का वीडियो आया सामने, गार्ड को लगाए चांटे, गिरफ्तार
नोएडा, 11 सितंबर। नोएडा में पिछले दिनों एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे देखा जा सकता है कि वह महिला सिक्योरिटी गार्ड को गाली दे रही है। अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि नोएडा सोसाइटी में रहने वाली एक महिला सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ जड़ देती हैं। रिपोर्ट के अनुसार महिला पेशे से प्रोफेसर है और सिक्योरिटी गार्ड को सोसाइटी के गेट पर थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल महिला का सिक्योरिटी गार्ड के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद महिला ने गार्ड को थप्पड़ मार दिया।

नोएडा की सोसाइटी का मामला
जानकारी के अनुसार यह घटना नोएडा के क्लियो काउंटी सोसाइटी के फेज 3 की है है। यह पूरी घटना सोसाइटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में कैद हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट की मानें तो पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर नेहा सिंह नाम की यूजर ने इश वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, भाव्या रॉय के बाद यह महिला जोकि पेशे से प्रोफेसर हैं, उसने नोएडा सोसाइटी के गार्ड को थप्पड़ मार दिया।

आरोपी महिला के खिलाफ दर्ज केस
जिस महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसका नाम सुतापा दास है। महिला के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को किस वजह से थप्पड़ मारा। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

भाव्या राय का वीडियो हुआ था वायरल
गौर करने वाली बात है कि भाव्या राय का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ था, जिसमे देखा जा सकता है कि महिला सिक्योरिटी गार्ड को गाली दे रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद महिला के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications