Delhi Airport Travel Advisory: ईरान युद्ध के चलते IGIA एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा से पहले पढ़ें गाइड
Delhi Airport Passenger Advisory: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच गहराते सैन्य तनाव का सीधा असर अब भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई सफर पर पड़ने लगा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) ने आज यानी 11 मार्च 2026 को सुबह 9:00 बजे एक नई पैसेंजर एडवाइजरी जारी की है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी (DIAL) ने चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट के मौजूदा भू-राजनीतिक हालात के कारण पश्चिमी देशों (Westbound) की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो सकती है या उनके समय में बदलाव किया जा सकता है।

IGIA एयरपोर्ट एडवाइजरी में क्या कहा गया है?
दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया और आधिकारिक माध्यमों से यात्रियों के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं-
एयरलाइन फ्लाइट स्टेट्स: घर से निकलने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन (जैसे Air India, IndiGo, Emirates आदि) से संपर्क करें और फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक करें।
रियल-टाइम अपडेट: यात्री वास्तविक समय की जानकारी के लिए एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.newdelhiairport.in पर जा सकते हैं।
इमिग्रेशन सहायता: यदि किसी यात्री को इमिग्रेशन से जुड़ी समस्या आ रही है, तो वे FRRO को [email protected] पर ईमेल लिख सकते हैं।
ठहरने के विकल्प: जिन यात्रियों की उड़ानें लंबी देरी का शिकार हैं, वे एयरपोर्ट के पास Round D Clock या Aerocity के होटलों में रुकने के विकल्प तलाश सकते हैं।
डिजिटल साथी: यात्रियों को एयरपोर्ट पर बेहतर अनुभव के लिए Hoi App का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
Westbound Flight Delays Delhi: क्यों प्रभावित हो रही हैं 'वेस्टबाउंड' उड़ानें?
भारत से यूरोप, अमेरिका और ब्रिटेन जाने वाली अधिकांश उड़ानें मिडिल ईस्ट (ईरान, इराक, यूएई) के हवाई क्षेत्र (Airspace) का उपयोग करती हैं। युद्ध के कारण ईरान और आसपास के देशों ने अपना एयरस्पेस एरिया बंद कर दिया है। एयरलाइंस को अब इन देशों के ऊपर से उड़ने के बजाय लंबे और वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उड़ान का समय 2 से 4 घंटे तक बढ़ गया है। लंबे रास्तों के कारण विमानों को तकनीकी स्टॉप (जैसे रोम या मस्कट) लेना पड़ रहा है, जिससे परिचालन लागत बढ़ गई है और उड़ानों के शेड्यूल में उथल-पुथल मची है।
यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील
राहत की बात यह है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी उड़ानें (घरेलू और पूर्व की ओर जाने वाली) अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित हो रही हैं। एयर इंडिया और इंडिगो ने फंसे हुए यात्रियों को लाने के लिए कुछ विशेष उड़ानें भी संचालित करने की योजना बनाई है।
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, एयर रूट और ट्रैवल शेड्यूल पर और भी पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले लगातार अपडेट लेते रहने की सलाह दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications