साबुन से बदल दिया फोन, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार में अमेजन कंपनी की ओर से भेजे गए सैमसंग नोट 5 फोन की डिलीवरी के लिए कोरियर ब्वॉय पहुंचा था।
नई दिल्ली। बेहद दिलचस्प मामले में दिल्ली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर आरोप है कि उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी की ओर से भेजे गए स्मार्टफोन को साबुन से बदल दिया। कोरियर ब्वॉय की शिकायत के बाद उन पर कार्रवाई की गई।

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार का है पूरा मामला
मामला पूर्वी दिल्ली के मधु विहार का है। जहां अमेजन कंपनी की ओर से भेजे गए सैमसंग नोट 5 फोन की डिलीवरी के लिए कोरियर ब्वॉय पहुंचा था। कोरियर ब्वॉय मनोज ठाकुर ने बताया कि मधु विहार में रेहान नाम के शख्स को उसने स्मार्टफोन की डिलिवरी दी।
मनोज ने बताया कि रेहान फोन लेकर घर गया लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाहर आया और पैसे कम होने की बात कह के फोन लौटा दिया।
कोरियर ब्वॉय को पैकेट में कुछ गड़बड़ी नजर आई तो उसने जांच की। पता चला कि कोरियर पैकेट में फोन की जगह साबुन था।
मनोज ने की पुलिस में शिकायत
मनोज ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी रेहान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस बात की जानकारी डीसीपी ऋषि पाल ने दी।
पुलिस ने बताया कि कोरियर ब्वॉय मनोज ठाकुर ने रेहान के बुक कराए गए फोन को उसके पते पर लेकर पहुंचा। हालांकि रेहान वहां मौजूद नहीं था जिसके बाद मनोज ने रेहान को फोन किया।
रेहान कोरियर ब्वॉय को दूसरा पता बताया। जब मनोज ने वहां रेहान को फोन डिलिवर किया तो थोड़ी देर बाद रेहान ने पैसे की कमी बताकर पार्सल मनोज को वापस कर दिया। इसके बाद मनोज ने पार्सल की जांच की तो पता चला उसमें फोन नहीं बल्कि साबुन था।
फोन से बदल दिया साबुन, कोरियर ब्वॉय की शिकायत पर कार्रवाई
मनोज की शिकायत पर पुलिस उस जगह पहुंची जहां रेहान ने फोन लिया था। पुलिस को वहां रेहान और एक अन्य शख्स मिला। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ की।
पूछताछ में ही पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसमें पता चला कि रेहान उर्फ मोहित तोमर ने पार्सल लिया था और रोबिन चौहान ने उसमें से फोन निकाल कर साबुन से उसे बदला था।
-
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications