रियान पराग ने कप्तान बनते ही फोड़ा बम, रोहित और कोहली से की संजू की तुलना, फैंस होंगे नाराज

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के दिल और धड़कन कहे जाने वाले संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स के हो चुके हैं। इस बड़े बदलाव के बाद राजस्थान ने युवा रियान पराग को अपनी टीम की कमान सौंपी है। कप्तान बनते ही पराग ने जो कहा, उसने फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि इससे रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस नाराज हो सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रियान पराग से संजू सैमसन की कमी के बारे में पूछा गया, तो वे काफी भावुक नजर आए। पराग ने कहा, "हम उन्हें रिप्लेस करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। क्या आप रोहित शर्मा या विराट कोहली को रिप्लेस कर सकते हैं? नहीं। ठीक उसी तरह संजू भैया को भी रिप्लेस नहीं किया जा सकता हैं। हम उनके जैसा स्किल सेट रखने वाले खिलाड़ी को ला सकते हैं, उस नंबर पर किसी और को खिला सकते हैं, लेकिन संजू भैया की जगह कोई नहीं ले सकता।"

Riyan Parag

संजू के बदले मिले सर जडेजा

संजू सैमसन को चेन्नई भेजने के बदले राजस्थान रॉयल्स को भी एक बहुत बड़ा इनाम मिला है। दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की घर वापसी हुई है। जडेजा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान के साथ ही की थी और अब वे फिर से गुलाबी जर्सी में नजर आएंगे। रियान पराग ने कहा कि टीम को जडेजा से बहुत उम्मीदें हैं और उनके आने से टीम का संतुलन बहुत मजबूत हुआ है।

युवा कप्तान के सामने बड़ी चुनौती

मात्र 24 साल की उम्र में रियान पराग के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है। जानकारों का मानना है कि संजू के जाने के बाद राजस्थान की बल्लेबाजी काफी युवा और कम अनुभवी हो गई है। यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे खिलाड़ियों को अब न सिर्फ रन बनाने होंगे, बल्कि दबाव वाली परिस्थितियों में टीम को जीत की दहलीज तक भी ले जाना होगा। राजस्थान रॉयल्स पहला सीजन जीतने के बाद से कोई सीजन नहीं जीत पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+