चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आई बुरी खबर, IPL शुरू होने से पहले ही खूंखार खिलाड़ी हुआ बाहर
IPL 2026: आईपीएल 2026 का बिगुल बजने ही वाला है, लेकिन उससे ठीक पहले ऋतुराज गायकवाड़ और एमएस धोनी की पलटन के लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स से एक तूफानी खिलाड़ी बाहर हो गया है, इवेंट शुरू होने से पहले यह चिंताजनक खबर है।
नाथन एलिस को चेन्नई ने अपनी गेंदबाजी को धार देने के लिए टीम में शामिल किया था, वह बाहर हो गए हैं। अपनी सटीक यॉर्कर और स्लोअर बॉल्स के लिए मशहूर एलिस चेपॉक की धीमी पिच पर काफी असरदार साबित हो सकते थे। उनके बाहर होने से अब सीएसके को विदेशी तेज गेंदबाज के विकल्प के तौर पर एक बड़ा शून्य नजर आ रहा है।

इंजरी बनी विलेन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिस को एक घरेलू मैच के दौरान पैर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उबरने में उन्हें लंबा समय लगेगा। मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है, जिसका मतलब है कि वे इस साल पीली जर्सी में नजर नहीं आएंगे।
अब कौन होगा रिप्लेसमेंट?
नाथन एलिस के बाहर होने के बाद अब चर्चा इस बात पर है कि चेन्नई उनकी जगह किसे शामिल करेगी। क्या टीम किसी अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी पर दांव खेलेगी या फिर नीलामी में अनसोल्ड रहे किसी अनुभवी गेंदबाज को मौका देगी? जो भी हो, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले यह खबर चेन्नई के खेमे में मायूसी लेकर आई है।
टीम में भी हुआ है बड़ा बदलाव
इस बार नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक ऐसा 'ट्रेड' हुआ है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। राजस्थान के दिल की धड़कन कहे जाने वाले संजू सैमसन अब चेन्नई की पीली जर्सी में नजर आएंगे। वहीं, दूसरी ओर सीएसके के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स में आ गए हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन जीत दर्ज करना चाहेगी। धोनी का यह अंतिम आईपीएल हो सकता है, शायद वह अगले सीजन में नजर नहीं आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications