Mumbai Metro News Update: अब इन ऐप पर मिलेगा मुंबई मेट्रो का डिजिटल टिकट, सारी डिटेल यहां जानें
Mumbai Metro News Update: मुंबई में मेट्रो टिकटिंग सिस्टम को डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहा है। इस सुविधा का विस्तार देने के लिए कई और मोबाइल ऐप से सीधे यात्री मेट्रो का टिकट ले सकते हैं। एमएमएमओसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो 2A और 7 के लिए मल्टी-ऐप टिकटिंग का औपचारिक लॉन्च नागपुर में महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान किया गया।
यात्री डिजिटल तरीके से टिकट बुक कर सकते हैं। इससे काउंटर पर लगने वाली भीड़ कम होगी और यात्रियों का समय बचेगा। मेट्रो संचालन करने वाली तीनों प्रमुख कंपनियों ने डिजिटल टिकट सेवा विस्तार का फैसला लिया है।

Mumbai Metro के संचालन का जिम्मा कई कंपनियों पर
मेट्रो 1 (वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर) और हाल ही में शुरू हुई अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन-3 का संचालन मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (MMOPL) और मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) करता है। दहिसर से गुंडावली तक चलने वाली मेट्रो लाइन्स 2A और 7 का संचालन महाराष्ट्र मुम्बई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) के अधीन है।
Mumbai Metro News Update: डिजिटल टिकट सेवा का विस्तार
इस समय इन दोनों एलिवेटेड लाइनों के टिकट सिर्फ MetroOne और WhatsApp के माध्यम से ही उपलब्ध हैं। नया सिस्टम शुरू होते ही यात्री कई अन्य लोकप्रिय ऐप्स पर भी टिकट खरीद सकेंगे। इनमें शामिल हैं:
EaseMyTrip, RedBus, Tummoc, Yatri, ConfirmTkt, Highway Delite, Ixigo, Miles & Kilometres (Telegram), Navi, OneTicket, RedRail, Tripozo और Vodafone Idea।
जल्द ही PayTM, Uber और Rapido भी इस प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जल्द शुरू होगी आटोमैटिक गेट वाली 2 नॉन एसी ट्रेन
Mumbai Metro के तीनों ऑपरेटर्स ने शुरू की सेवा
- यह पहल इसलिए संभव हुई है क्योंकि मुंबई के सभी तीन मेट्रो ऑपरेटर्स अब ONDC (Open Network for Digital Commerce) से जुड़ चुके हैं।
- इस वजह से किसी भी एक ऐप तक सीमित रहने के बजाय यात्री कई प्लेटफॉर्म्स पर टिकट खोज और खरीद सकते हैं।
- आने वाले महीनों में इस सिस्टम का विस्तार और कई कॉरिडोर तक होगा। मेट्रो लाइन्स 2B, 4, 4A और 9 के शुरू होने पर इनके टिकट भी इन्हीं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।
यह भी पढ़ें: Pune Metro: मेट्रो लाइन 4 पर आ गया अपडेट, नए साल में शहर को मिलेगा कनेक्टिविटी का तोहफा
Mumbai Metro Line 1: अब Uber ऐप पर भी मिलेगा टिकट
एमएमओपीएल (MMOPL) ने Uber के साथ नई साझेदारी का एलान किया है। अब मेट्रो 1 (ब्लू लाइन) के टिकट Uber ऐप पर भी खरीदे जा सकेंगे। मेट्रो 1 के पेपरलेस टिकट पहले से ही Vodafone Idea, WhatsApp, MumbaiOne, OneTicket, Yatri, NAVI, Ixigo, Tripozo, RedBus, PayTM और PhonePe सहित कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।
नेटर्वक के सीईओ ने कहा, 'हमारा लक्ष्य मेट्रो यात्रा को और अधिक सरल और सुलभ बनाना है। मुंबई मेट्रो वन टिकटिंग को Uber ऐप पर उपलब्ध कराना एक स्मार्ट और डिजिटल रूप से सक्षम यात्री अनुभव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।'
मेट्रो 3 के डिजिटल टिकट कहां मिलेंगे?
अंडरग्राउंड मेट्रो 3 के डिजिटल टिकट इन ऐप्स पर उपलब्ध हैं:
MetroConnect3, WhatsApp, MumbaiOne, EaseMyTrip, Highway Delite, Miles & Kilometres (Telegram), OneTicket, RedBus, Tummoc और Yatri।
इन रूट पर ले सकते हैं मेट्रो का डिजिटल टिकट
मेट्रो 1 (वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर)
Website, Uber, Vodafone Idea, WhatsApp, MumbaiOne, OneTicket, Yatri, NAVI, Ixigo, Tripozo, RedBus, PayTM, PhonePe
मेट्रो 2A और 7 (दहिसर-गुंडवली)
MetroOne, WhatsApp, EaseMyTrip, RedBus, Tummoc, Yatri, ConfirmTkt, Highway Delite, Ixigo, Miles & Kilometres (Telegram), Navi, OneTicket, RedRail, Tripozo, Vodafone Idea ऐप से मुंबई मेट्रो का टिकट ले सकते हैं।
जल्द आने वाले: PayTM, Uber, Rapido
मेट्रो 3 (आरे-BKC-कफ परेड)
MetroConnect3, WhatsApp, MumbaiOne, EaseMyTrip, Highway Delite, Miles & Kilometres (Telegram), OneTicket, RedBus, Tummoc, Yatri ऐप पर आप टिकट ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Mumbai Goa Highway: 15 साल से अटके मुंबई-गोवा हाईवे प्रोजेक्ट की डेडलाइन जारी, केंद्रीय मंत्री ने दिया अपडेट
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications