Mumbai Goa Highway: 15 साल से अटके मुंबई-गोवा हाईवे प्रोजेक्ट की डेडलाइन जारी, केंद्रीय मंत्री ने दिया अपडेट
Mumbai Goa Highway: मुंबई-गोवा हाईवे प्रोजेक्ट का काम पिछले 15 सालों से अटका पड़ा है। इस हाईवे के पूरा होने से पर्यटकों को राहत मिलेगी। साथ ही, पूरे कोंकण क्षेत्र की कनेक्टिविटी बहुत बेहतर होगी। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में इस हाईवे प्रोजेक्ट की नई डेडलाइन पर अपडेट दिया है। उनके अनुसार, कोंकण क्षेत्र से मुंबई की यात्रा अब पहले से ज्यादा सुगम और तेज होने वाली है। विंटर सेशन के दौरान महाराष्ट्र के तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि हाईवे का काम अब अंतिम चरण में है।
गडकरी ने कहा कि वर्ष 2009 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट का 89% काम पूरा हो चुका है। बचे हुए काम को अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद अरविंद सावंत के सवाल के जवाब में उन्होंने यह जानकारी दी। यह हाईवे सड़कों, पुराने हाईवे और एक्सप्रेसवे नेटवर्क को जोड़ते हुए कोंकण के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरता है।

Mumbai Goa Highway: कोंकण क्षेत्र की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
- यह फोर-लेन हाईवे पनवेल, रत्नागिरी, गोवा और कई ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग होगा।
- पहले इसकी डेडलाइन 2025 तय की गई थी, लेकिन कई तकनीकी और प्रशासनिक वजहों से काम में देरी हुई।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: वेस्टर्न रेलवे ने गोरेगांव और सांताक्रूज़ के बीच 4 घंटे का किया मेगा ब्लॉक
- अब परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है और 2026 में इसे आम ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
- इस हाईवे के पूरा होने से पर्यटकों के साथ आम लोगों को फायदा मिलेगा। सड़क मार्ग से मुंबई से गोवा पहुंचने में सिर्फ 6 घंटे लगेंगे।
Mumbai Goa Highway: 7,300 करोड़ की राशि से बन रहा हाईवे
अभी सड़क मार्ग से मुंबई से गोवा पहुंचने में करीब 12 घंटे लगते हैं। हाईवे खुलने के बाद यह यात्रा घटकर सिर्फ 6 घंटे रह जाएगी। 466 किमी लंबा यह हाईवे लगभग 7,300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है। इस हाईवे प्रोजेक्ट में सड़कों का चौड़ीकरण और नए एक्सप्रेसवे जैसे फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। इससे यात्रा को तेज और सुरक्षित बनाएंगे। मानगांव, इंदापुर, पाली, लांजा, कोलाड और चिपलून में बाईपास, अंडरपास और फ्लाईओवर निर्माण से इन शहरों में भी ट्रैफिक के दबाव में कमी आएगी।
मुंबई-गोवा हाईवे के अलावा, धुले-पिंपलगांव फोर-लेन रोड को सिक्स-लेन में बदलने की मंजूरी भी दी गई है। वहीं पुणे-कोल्हापुर रोड अगले एक साल के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Weather: मुंबई में सुबह का मौसम हुआ सर्द, क्या होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications