Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के वो 'सियासी सूरमा', जिनको MLA बनने से कोई नहीं रोक पाया
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में एक बार विधायक बनना जितना मुश्किल है, उससे कई गुना मुश्किल है लगातार जीत दर्ज करना। क्षेत्र में कई दशक तक अजेय रहना। वो भी तब जब प्रदेश में सत्ता विरोधी चले या फिर मोदी की आंधी। मगर महाराष्ट्र की सियासत में कई ऐसे सूरमा हैं, जिन्हें 25-30 साल से विधायक बनने से कोई नहीं रोक पा रहा।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में ऐसे नेता भी फिर भाग्य आजमा रहे हैं, जो बीते पांच चुनावों में विधायक चुने जा चुके हैं। तीन तो ऐसे हैं, जिन्होंने बीते सात चुनावों में कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं हरा पाया है। इसी सूची में महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजीत पवार का नाम भी शामिल है।

आईए जानते हैं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 'अजित' जैसे अजेय और करीब 30 दशक से विधायक बन रहे नेताओं के बारे में।
1. अजित पवार बारामती (Ajit Pawar NCP Baramati Chunav 2024)
चाचा शरद पवार से अलग होकर खुद की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बनाने वाले अजित पवार बारामती सीट से साल 1991 से लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। 1991 से लेकर 2019 तक अजित पवार बारामती से सात बार विधायक बन चुके हैं। इनसे पहले शरद पवार बारामती से 1967 से लेकर 1990 तक छह बार विधायक रहे थे।
2. बाला साहेब थोराट संगमनेर (Balasaheb Thorat congress Sangamner Chunav 2024)
अहमदनगर जिले की संगमनेर विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता बाबा साहेब थोराट आठ बार विधायक चुने जा चुके हैं। साल 1985 में पहला चुनाव निर्दलीय लड़ा था। उसके बार कांग्रेस के टिकट पर लगातार जीत दर्ज करते रहे हैं। साल 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बाला साहेब थोराट नौवीं बार मैदान में हैं।
3. जयंत पाटिल इस्लामपुर ( Jayant Rajaram Patil NCP Islampur Chunav 2024)
शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता जयंत पाटिल भी इस्लामपुर सीट पर कभी कोई चुनाव नहीं हारे। साल 1990 से अजेय बने हैं। बीते दो चुनाव में तो जयंत पाटिल की निर्दलीय से टक्कर रही है।
4. दिलीप वासले पाटिल अंबेगांव (Dilip Walse-Patil NCP Ambegaon Chunav 2024)
पुणे जिले की अंबेगांव विधानसभा सीट पर साल 1990 से कब्जा है। सात बार विधायक बन चुके हैं। साल 1990 व 1995 का चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ा। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में आ गए और लगातार चुनाव जीते। साल 2024 में फिर एनसीपी (अजित पवार) उम्मीदवार हैं।
5. विजय कुमार गावित नंदुरबार (Vijaykumar Gavit BJP Nandurbar Chunav 2024)
आदिवासी नेता विजय कुमार गावित का नंदुरबार सीट पर साल 1995 से कब्जा है। पहली बार निर्दलीय जीते। फिर साल 1999 से 2009 प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। फिर भाजपा में आ गए और साल 2014 व 2019 में विधायक बने। सातवीं बार विधायक बनने के लिए फिर मैदान में हैं।
6. गिरीश महाजन जमनेर (Girish Dattatray Mahajan Jamner chunav 2024)
बुलढाणा जिले की जमनेर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव साल 1995 से भाजपा के दिग्गज नेता गिरीश महाजन जीतते आ रहे हैं। यहां जीत का सिक्सर लगा चुके महाजन सातवीं बार विधायक बनने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 मैदान में हैं।
7. मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल (Mangal Lodha Malabar Hill chunav 2024)
मुंबई सिटी जिले की मालाबार हिट सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता मंगल प्रभात लोढ़ा का राज है। साल 1995 से लगातार विधायक बन रहे हैं। छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। सातवीं बार के लिए फिर मैदान में हैं। इस बार मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) के भीरूलाल जैन से है।
8. राधाकृष्ण विखे पाटिल शिरडी (Radhakrishna Vikhe-Patil Shirdi chunav 2024)
महाराष्ट्र के अहमदनगर की शिरडी विधानसभा सीट से भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। 1995 में कांग्रेस से, 1999 में शिवसेना से, 2004 से 2014 तक कांग्रेस और 2019 का चुनाव भाजपा से जीता।












Click it and Unblock the Notifications