महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की वो 20 VIP सीटें, जिनके नतीजों पर सबकी नजर, कौन जीतेगा-कौन हारेगा?
Maharashtra Hot Seat: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं। 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को नवंबर को परिणाम आएंगे। 26 नवंबर तक महाराष्ट्र की नई सरकार बन जाएगी। यूं तो महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं, मगर इनमें 20 सीटें ऐसी हैं, जिनके नतीजों पर देशभर की नजर हैं। पार्टी और उम्मीरवार चुनाव प्रचार में भी इन्हीं सीटें पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में इन 20 सीटों को चाहे वीआईपी सीट कहो या चर्चित विधानसभा सभा क्षेत्र या फिर हॉट व हाई प्रोफाइल सीटें। इन पर भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन की पार्टी एकनाथ शिंदे शिवसेना व अजित पवार एनसीपी और कांग्रेस की अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार एनसीपी के कई दिग्गज नेताओं, राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
यह भी पढ़ें- बटेंगे तो कटेंगे vs जुड़ेंगे तो जीतेंगे: महाराष्ट्र में महायुति-MVA किन मुद्दों पर लड़े रहे विधानसभा चुनाव

सीएम से लेकर फैशन डिजाइनर तक
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 टॉप फाइट वाली इन VIP सीटों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पूर्व सीएम व मौजूदा डिप्टी सीएम देंवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, ठाकरे परिवार की तीसरी आदित्य ठाकरे व अमित ठाकरे, आयातित माल कहे जाने के बाद 'महिला हूं माल नहीं' हैशटेग से जवाब देकर चर्चा में आईं फैशन डिजाइनर शाइना एनसी, बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान सिद्दीकी आदि चुनाव लड़ रहे हैं।
महाराष्ट्र चुनाव में VIP सीटें पर उम्मीदवार व पार्टी
- कोपरी-पाचपाखाडी- एकनाथ शिंदे (शिवसेना) Vs केदार दिघे (शिवसेना यूबीटी)
Kopri-Pachpakhadi- Eknath Shinde (Shiv Sena) Vs Kedar Dighe (Shiv Sena UBT) - नागपुर (दक्षिण पश्चिम)- देवेंद्र फडणवीस (बीजेपी) Vs प्रफुल्ल गुडधे (कांग्रेस)
Nagpur (South West)- Devendra Fadnavis (BJP) Vs Prafulla Guddhe (Congress) - बारामती- अजित पवार (एनसीपी) Vs युगेंद्र पवार (एनसीपी एसपी)
Baramati- Ajit Pawar (NCP) Vs Yugendra Pawar (NCP SP) - वर्ली- आदित्य ठाकरे (शिवसेना यूबीटी) Vs मिलिंद देवड़ा (शिवसेना)
Worli- Aditya Thackeray (Shiv Sena UBT) Vs Milind Deora (Shiv Sena) - माहिम- अमित ठाकरे (मनसे) Vs सदा सरवणकर (शिवसेना) Vs महेश सावंत (शिवसेना यूबीटी)
Mahim- Amit Thackeray (MNS) Vs Sada Sarwankar (Shiv Sena) Vs Mahesh Sawant (Shiv Sena UBT) - कामठी- चंद्रशेखर बावनकुले (बीजेपी Vs सुरेश यादवराव भोईर (कांग्रेस)
Kamathi- Chandrashekhar Bawankule (BJP) Vs Suresh Yadavrao Bhoir (Congress) - येवला- छगन भुजबल (एनसीपी) (सुवसीपी एसपी)
Yeola- Chhagan Bhujbal (NCP) ) (SUVCP SP) - साकोली- नाना पटोले (कांग्रेस) Vs अविनाश ब्राह्मणकर (बीजेपी)
Sakoli- Nana Patole (Congress) Vs Avinash Brahmankar (BJP) - इस्लामपुर- जयंत पाटील (एनसीपी एसपी) Vs डॉ निशिकांत पाटिल (एनसीपी)
Islampur- Jayant Patil (NCP SP) Vs Dr. Nishikant Patil (NCP) - कराड (दक्षिण) - पृथ्वीराज चव्हाण (कांग्रेस) Vs अतुल भोसले (बीजेपी)
Karad (South) - Prithviraj Chavan (Congress) Vs Atul Bhosale (BJP) - मानखुर्द-शिवाजीनगर- अबू आजमी (सपा) Vs नवाब मलिक (एनसीपी)
Mankhurd-Shivajinagar- Abu Azmi (SP) Vs Nawab Malik (NCP) - दिंडोशी- सुनील प्रभु (शिवसेना यूबीटी) Vs संजय निरुपम (शिवसेना)
Dindoshi- Sunil Prabhu (Shiv Sena UBT) Vs Sanjay Nirupam (Shiv Sena) - कणकवली- नितेश राणे (बीजेपी) Vs संदेश भास्कर पारकर (शिवसेना यूबीटी)
Kankavali- Nitish Rane (BJP) Vs Sandesh Bhaskar Parkar (Shiv Sena UBT) - मुंबादेवी- शाड़ना एनसी (शिवसेना) Vs अमीन पटेल (कांग्रेस)
Mumbadevi- Shadna NC (Shiv Sena) Vs Amin Patel (Congress) - बांद्रा पूर्व - जीशान सिद्दीकी (एनसीपी) Vs वरुण सरदेसाई (शिवसेना यूबीटी)
Bandra East - Zeeshan Siddiqui (NCP) Vs Varun Sardesai (Shiv Sena UBT) - कर्जत जामखेड- रोहित पवार (एनसीपी एसपी) Vs राम शिंदे (बीजेपी)
Karjat Jamkhed- Rohit Pawar (NCP SP). Vs Ram Shinde (BJP) - ब्रह्मपुरी - विजय वडेट्टीवार (कांग्रेस) Vs कृष्णलाल सहारे (बीजेपी)
Brahmapuri - Vijay Wadettiwar (Congress) Vs Krishnalal Sahare (BJP) - संगमनेर- बालासाहेब थोरात (कांग्रेस) Vs अमोल खताल (शिवसेना)
Sangamner - Balasaheb Thorat (Congress) Vs Amol Khatal (Shiv Sena) - मुंब्रा कलवा- जितेंद्र आव्हाड (एनसीपी एसपी) Vs नजीब मुल्ला (एनसीपी)
Mumbra Kalwa- Jitendra Awhad (NCP SP) Vs Najeeb Mulla (NCP)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के आंकड़े
चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कुल मतदाता 9.63 करोड़ हैं। इनमें
4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला वोटर हैं। राज्य में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 6,031 है। महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर कुल 4140 प्रत्याशी मैदान में है। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए महाराष्ट्र में कुल एक लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महाराष्ट्र में 1.85 करोड़ युवा वोटर हैं, जिनकी उम्र 20 से 29 साल के बीच है। 20.93 लाख युवा पहली बार पहली बार वोट डालेंगे। महाराष्ट्र में 12.43 लाख वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से अधिक है। 47,392 वोटरों की उम्र 100 साल से ज्यादा है।
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान











Click it and Unblock the Notifications