Mira Bhaindar: महाराष्ट्र चुनाव की VIP सीट मीरा भायंदर, निर्दलीय MLA गीता जैन ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का गणित
Mira Bhayandar Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मीरा भायंदर सीट हाई प्रोफाइल सीटों में से एक हैं, क्योंकि पहली महायुति गठबंधन में सीट बंटवारा और उसके बाद भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर मचे सियासी घमासान ने मीरा भायंदर सीट को भी चर्चा में ला दिया।
यह भी पढ़ें- मानखुर्द शिवाजी नगर सीट: अबू आसिम आजमी vs नवाब मलिक, UP के 2 दोस्त महाराष्ट्र में आकर बने 'सियासी दुश्मन'
महाराष्ट्र में संभवतया मीरा भायंदर इकलौती ऐसी विधानसभा क्षेत्र है, जो तीन तरफ समुद्री खाड़ी से घिरा है। इसके एक तरफ मायानगरी मुंबई की चकाचौंध व दूसरी ओर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गृह जिला ठाणे से सटा है। यह पहले बेलापुर विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा हुआ करता था। 2009 में परिसीमन के बाद खुद विधानसभा क्षेत्र बन गया।

मीरा भायंदर चुनाव 2024 उम्मीदवार
मीरा भायंदर विधानसभा चुनाव 2024 के मैदान में कुल 17 उम्मीदवार हैं। इनमें महायुति गठबंधन से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मेहता और महाविकास अघाड़ी से कांग्रेस उम्मीदवार मुजफ्फर हुसैन को मौजूदा निर्दलीय विधायक गीता भरत जैन कड़ी टक्कर दे रही है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा।
मीरा भायंदर चुनाव परिणाम व मतदाता
साल 2024 के मीरा भायंदर विधानसभा चुनाव में कुल 507542 मतदाता हैं। इनमें 2 लाख 66 हजार 236 पुरुष व 2 लाख 41 हजार 213 महिला व 93 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। साल 2019 के मीरा मायंदर विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार गीता जैन ने 79575, भाजपा के नरेंद्र मेहता ने 64049 और कांग्रेस के मुजफ्फर हुसैन ने 55939 वोट हासिल किए थे। गीता जैन ने 15526 वोटों से जीत हासिल की थी।
मीरा भायंदर विधानसभा क्षेत्र इतिहास
साल 2009 में परिसीमन के बाद स्वतंत्र विधानसभा क्षेत्र बने मीरा भायंदर से पहली बार विधायक बनने का गौरव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गिल्बर्ट मेंडोंसा को हासिल हुआ। उस समय राकांपा और कांग्रेस में गठबंधन था। इनसे पहले गणेश नाईक, सीताराम भोईर, जर्नादन गौरी इस इलाके से विधायक चुने जा चुके हैं।
मीरा भायंदर में चुनावी मुद्दे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में चर्चित सीट मीरा भायंदर में डंपिंड ग्राउंड, पर्यापत पेजयल, कॉलेज, इमारतों की डीम्ड कन्वेंस व रीडेवलपमेंट, एस्टेट इन्वेंस्टमेंट कंपनी हटाने, कलस्टर, पर्याप्त व बेहतरनी उपचार सुविधा, विश्वविद्यालय, रोजगार और उद्योग शामिल हैं।
मीरा भायंदर चुनाव में सियासी समीकरण
मीरा भायंदर के विधानसभा चुनावों में हिंदीभाषी मतदाता निर्यायक की भूमिका में रहते हैं। यहां 27 प्रतिशत राजस्थानी और गुजराती मतदाता हैं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के मतदाताओं की संख्या करीब 26 फीसदी है। देखा जाए तो हिंदीभाषी कुल मतदाता 51 फीसदी हैं। वहीं, 10 प्रतिशत मराठी, 16 प्रतिशत मुस्लिम, 5 प्रतिशत क्रिश्चियन, 14 प्रतिशत बंगाली, दक्षिण भारतीय और सिंधी पंजाबी मतदाता हैं।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications