Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Worli Election 2024: महाराष्‍ट्र चुनाव VIP सीट वर्ली, मतदान से पहले पलटी बाजी, आदित्‍य ठाकरे vs मिलिंद देवड़ा

Aaditya Thackeray vs Milind Deora Worli Chunav 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मुम्‍बई की वर्ली सीट के नतीजे पर सबकी नजर है। महाराष्‍ट्र चुनाव की VIP सीट वर्ली में शिवसेना (यूबीटी) आदित्‍य ठाकरे vs शिवसेना (एकनाथ शिंदे) मिलिंद देवड़ा के बीच कड़ी टक्‍कर है। महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम व महाविकास अघाड़ी के उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्‍य ठाकरे वर्ली से मौजूदा विधायक हैं।

शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने आदित्य ठाकरे को मुंबई के विकास पर बहस के लिए खुली चुनौती दी है और उन पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया है। देवड़ा का दावा है कि उन्हें इस आमंत्रण के बारे में ठाकरे से कोई जवाब नहीं मिला है। देवड़ा ने कहा, "आदित्य से वर्ली, मुंबई और महाराष्ट्र में उनके योगदान पर चर्चा करने के लिए पूछे हुए 48 घंटे हो चुके हैं।" उन्होंने कहा कि जब तक ठाकरे जवाब नहीं देते, तब तक वे उनके लिए एक कुर्सी खाली रखेंगे।

यह भी पढ़ें- Maharastra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र में MVA सरकार बनी तो गद्दारों को बर्फ की सिल्‍ली पर सुलाएंगे आदित्‍य ठाकरे

Worli Chunav 2024 Result

यह भी पढ़ें- Sangamner Chunav: महाराष्‍ट्र की VIP सीट संगमनेर, लोग बोले-'MVA सरकार में 8 बार के MLA बाला साहेब को CM बनाओ'

आदित्‍य ठाकरे vs मिलिंद देवड़ा

वर्ली विधानसभा चुनाव 2024 में मिलिंद देवड़ा की चुनौती ऐसे समय में आई है जब 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले चुनाव प्रचार अभियान तेज़ हो रहा है। देवड़ी ने वर्ली निर्वाचन क्षेत्र में आवास और बुनियादी ढांचे जैसे ज़रूरी मुद्दों पर ज़ोर देते हुए कहा कि "वर्ली में आवास एक बड़ा मुद्दा है, जैसा कि मुंबई का बुनियादी ढांचा है।" देवड़ा ने मौजूदा राजनीतिक माहौल की भी आलोचना की और "स्पीड ब्रेकर राजनीति" को खत्म करने का आग्रह किया और राज्य को आगे बढ़ाने के लिए रचनात्मक बातचीत की वकालत की।

यह भी पढ़ें- Dindoshi Seat: महाराष्‍ट्र चुनाव VIP सीट दिंडोशी पर सुनील प्रभु vs संजय निरुपम, मुसलमानों पर उर्दू वाला दांव

Worli Chunav 2024

यह भी पढ़ें- Kopri Pachpakhadi: महाराष्‍ट्र चुनाव VIP सीट कोपरी पचपखड़ी, CM एकनाथ शिंदे के पास जीत का चौका लगाने का मौका

वर्ली चुनाव 2024 का प्रमुख मुद्दा
मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को पहली बार अपनी चुनौती जारी की, जो सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर ठाकरे की पिछली पोस्ट का जवाब था। मई में, ठाकरे ने आरोप लगाया था कि प्रतिद्वंद्वी खुली बहस से डरते हैं और झड़पों के डर से दक्षिण मुंबई में ऐसे कार्यक्रमों को रद्द करने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जाता है। जवाब में, देवड़ा ने ठाकरे को मुंबई मेट्रो में देरी और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा 30 साल के 'कुशासन' जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया।

देवड़ा ने ट्वीट किया, "आदित्य, यह देखते हुए कि आप मानते हैं कि 'जो व्यक्ति प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के साथ खुली बहस से डरता है, वह किसी भी सार्वजनिक मंच पर रहने के योग्य नहीं है,' मैं आपको वर्ली, मुंबई और महाराष्ट्र के भविष्य के बारे में खुली बहस के लिए आमंत्रित करता हूं।" उन्होंने तीन दशकों में @mybmc के शासन, मुंबई मेट्रो की देरी, महालक्ष्मी रेसकोर्स और सचिन वाझे कांड के आर्थिक प्रभाव जैसे विषयों पर चर्चा करने का सुझाव दिया।

Worli Chunav 2024 MLA

वर्ली विधायकों की सूची (Worli MLA List)

1962 माधव नारायण बिरजे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967 माधव नारायण बिरजे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1972 शरद दिघे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1978 प्रल्हाद कृष्णा कुर्ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
1980 शरद दिघे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1985 विनीता दत्ता सामंत निर्दलीय
1990 दत्ताजी नलवाडे शिव सेना
1995 दत्ताजी नलवाडे शिव सेना
1999 दत्ताजी नलवाडे शिव सेना
2004 दत्ताजी नलवाडे शिव सेना
2009 सचिन अहीर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2014 सुनील शिंदे शिव सेना
2019 आदित्य ठाकरे शिव सेना

वर्ली विधानसभा क्षेत्र का इतिहास
मुम्‍बई की वर्ली सीट पारंपरिक रूप से शिवसेना (यूबीटी) गुट का गढ़ रही है। आदित्‍य ठाकरे ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वर्ली से जीर्त दर्ज की। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होंगे। मतों की गिनती तीन दिन बाद 23 नवंबर को होगी।

देवड़ा और ठाकरे के बीच चल रही राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता मुंबई में शासन और विकास के बारे में महत्वपूर्ण चिंताओं को उजागर करती है। ठाकरे को बहस के लिए चुनौती देकर, देवड़ा का उद्देश्य इन मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना है, साथ ही ठाकरे के नेतृत्व और भविष्य की योजनाओं पर सवाल उठाना है।

बातचीत का आह्वान महाराष्ट्र में राजनीतिक विपक्ष द्वारा प्रगति में बाधा उत्पन्न करने के बारे में व्यापक चिंताओं को दर्शाता है। जैसे-जैसे चुनाव का दिन नजदीक आ रहा है, दोनों नेताओं से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों को संबोधित करते हुए अपने अभियान को जोरदार तरीके से जारी रखेंगे।

Worli Chunav 2024

मिलिंद देवड़ा की संपत्ति (Milind Deora Net Worth)
मिलिंद देवड़ा की कुल संपत्ति 1 अरब 46 करोड़ 48 लाख 85 हजार 455 रुपए है। इसमें 1 अरब 31 करोड़ 05 लाख 43 हजार 015 रुपए चल संपत्ति और 15 करोड़ 43 लाख 42 हजार 440 रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। वर्ली सीट चुनाव शपथपत्र के अनुसार मिलिंद देवड़ा के पास हाथ में नकदी 4 लाख 16 हजार 111 रुपए, 1 करोड़ 48 लाख 79 हजार 959 रुपए बैंक में जमा, 73 करोड़ 56 लाख 35 हजार 231 और 5 लाख 81 हजार 618 रुपए बॉंडस और एनएसस, पोस्‍टल सेविंग में निवेश कर रखे हैं। 53 करोड़ 68 लाख 42 हजार 839 रुपए किसी लोन के रूप में दे रखे हैं।

मिलिंद देवड़ा के पास कार व ज्‍वैलरी
शिंदे शिवेसना प्रत्‍याशी मिलिंद देवड़ा के पास दो कार हैं। 2022 मॉडल टोयोटो व साल 2023 मॉडल KIA है, जिनकी कीमत 55 लाख 57 हजार 108 रुपए है। इनके अलावा 17 लाख 34 हजार 580 की ज्‍वैलरी है। मिलिं देवड़ा की पत्‍नी के पास 2 करोड़ 43 लाख 15 हजार 820 की ज्‍वैलरी है।

Worli Chunav 2024

आदित्‍य ठाकरे की संपत्ति (Aditya Thackeray Net Worth)

वर्ली विधानसभा चुनाव 2024 के शपथपत्र के अनुसार 34 साल के आदित्‍य ठाकरे के घर का पता प्लॉट नंबर 25, मातोश्री बंगला, कलानगर, बांद्रा पूर्व, मुंबई है। आदित्‍य ठाकरे के पास कुल 15 करोड़ 43 लाख 3 हजार 60 रुपए की चल संपत्ति है, जिसमें नकदी, आभूषण, बैंक जमा व वाहन शामिल हैं। आदित्‍य ठाकरे के पास 6 करोड़ 4 लाख 51 हजार 350 रुपए की अचल संपत्ति है, जिसमें पिता से तोहफे में जमीन व मुम्‍बई में कॉमर्शियल इमारतों में 2 दुकान आदि हैं।

आदित्‍य ठाकरे के पास 1 करोड़ 91 लाख 07 हजार 159 रुपए के आभूषण हैं। 2019 मॉडल की BMW Car है। LIC में 21 लाख 55 हजार 741 प्रीमियम है। आदित्‍य ठाकरे के पास 37 हजार 344 रुपए नकद हैं। बैंक में 2 करोड़ 81 लाख 20 हजार 723 रुपए जमा हैं। शेयर बाजार में 10 करोड़ 14 लाख 98 हजार 52 रुपए लगा रखे हैं।

यह भी पढ़ें- Anushakti Nagar: महाराष्‍ट्र की VIP सीट अणुशक्ति नगर पर सना मलिक vs फहाद अहमद, किसका पलड़ा भारी?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+