Damoh News: क्रिसमस पर 150 परिवारों की घर वापसी, ईसाई से फिर हिन्दू बने
मप्र के दमोह में रविवार को क्रिसमस के मौके पर करीब 150 धर्मांतरण करने वाले क्रिश्चियन परिवारों ने घर वापसी करते हुए वापस हिन्दू धर्म अपनाया। बागेश्वरधाम के महंत धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री के सानिध्य में घर वापसी की है।

क्रिसमस के मौके पर दमोह जिले में एक साथ 150 से अधिक परिवारों ने हिन्दूधर्म में घर वापसी की है। इन लोगों को मिशनरी ने लालच देकर धर्मांतरण कराया था। इन सभी ने दमोह में चल रही बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा से पूर्व इन्होंने उनके सामने पहुंचकर पूजा-पाठ कर, तिलक लगाकर मंत्रोच्चार कर हिन्दू बनकर सनातन धर्म को अपनाया है।

मप्र के दमोह में रामकथा के दौरान बागेश्वर सरकार ने 150 परिवारों के लोगों को सनातनी बनाया। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने सुबह कृष्णा हाइट्स में सैकड़ों भक्त से मुलाकात की। इनमें महिला-पुरुष, बच्चे सभी शामिल थे। बागेश्वर सरकार ने सभी लोगों को शपथ दिलाई कि वे अब कभी अपना धर्म नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने सभी धर्म वापसी करने वालों को आशीर्वाद दिया। इसके पूर्व उन्होंने पूछा कि आप लोग किसी डर, भय , दबाव या लालच में आकर तो वापसी नहीं कर रहे हैं। मैदान में बैठे महिला-पुरुषों व युवाओं ने बताया कि उन्हें नौकरी, पैसे व इलाज का लालच देकर ईसाई बनाया था।

महंत ने मंच से सबको यह शपथ दिलवाई
आज सभी दमोह में यह संकल्प लेते हैं, आज से हमेशा, जीवन पर्यंत अपने संतों की, सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्राण दे देंगे, परंतु भूलकर भी अन्य धर्म में नहीं जाएंगे। हम शपथ खाते हैं, श्री हनुमानजी महाराज, रविदास महाराज, मीराबाई, महर्षि वाल्मिकी, गोस्वामी तुलसीदास, जागेश्वर महादेव, बागेश्वर बाला जी, इनके चरणों की सौगंध खाते हैं, हम भूलकर भी कभी दूसरे धर्म में नहीं जाएंगे। हमसे जो गलती हुई है, हमसे जो भूल हुई है दूसरे धर्म में जाने की प्रभु हमें क्षमा करो, हनुमानजी हमें क्षमा करो, महर्षि वाल्मिकी हमें क्षमा करो, गोस्वामी तुलसीदास हमें क्षमा करो.. सब संतों की जय हो।

Recommended Video
Christmas 2022: डॉक्टर की अनूठी पहला, गरीब बच्चों को बांटी खुशिंया, दिए उपहार
घर वापसी करने वालों से एक-एक मिनट मिलेंगे, अर्जी भी लगाएंगे
उन्होंने कहा कि परसों का दरबार हो जाने दो। यहीं पर हम तीन दिन बाद आप सबसे एक-एक मिनट मिलेंगे। आप सबकी अर्जी भी लगा देंगे, जिससे बागेश्वर बालाजी महाराज की कृपा आप पर बनी रहे। आज आरती करो। घर पर झंडा लगाओ। जो बीत गया सो बीत गया, मन में कोई मलाल मत रखना। आप से अब हाथ जोड़कर विनती है कि अब ऐसी गलती मत करना। समाज की नाक नहीं कटवाना। आप उस समाज से हो, जिसने बड़ी-बड़ी परीक्षाएं दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications