Christmas 2022: डॉक्टर की अनूठी पहला, गरीब बच्चों को बांटी खुशिंया, दिए उपहार
मप्र के सागर में बीएमसी के डॉ. सुमित रावत ने क्रिसमस के मौके पर सांता क्लॉज बनकर बच्चों में उपहार, मिठाइयां बांटी। उन्होंने बच्चों की जरुरत के लिए करीब 25 हजार रुपए भी उन पर लुटा दिए।

Christmas 2022: मप्र के सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पदस्थ एक सीनियर डॉक्टर ने क्रिसमस पर अनूठी पहल की है। उन्होंने अपने पिता व कॉलेज व स्टाफ संग गरीब बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें मिठाइयां बांटी, उनके साथ डांस किया, उन्हें अपनी कार में घुमाया और डांस करते हुए उन पर 25 हजार से अधिक रुपए भी लुटा दिए।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के माइक्रोवायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुमित रावत ने क्रिसमस पर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सांता कलॉज बनकर गरीब बच्चों को खुशियां बांटी है। उन्होंने बीएमसी के आसपास रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चों को अपने घर बुलाया और उनको लग्जरी आॅडी कार में घुमाया। कार में घूमकर बच्चों को बहुत आनंद आया। डॉक्टर ने उन्हें खाना भी खिलाया और मिठाई भी बांटी।
मॉल में खरीदारी कराई, नकद रुपए भी बांटे
Recommended Video
डॉ. सुमित रावत ने अपने पिता डॉ. सुरेशचंद रावत व अपने कॉलेज के स्टाफ के साथ बच्चों के संग दोपहर में क्रिसमस मनाया। उन्होंने अशोक विहार स्थित मॉल में बच्चों को ले जाकर उन्हें खरीदारी कराई। बाहर आकर बच्चों के साथ डीजे की धुनपर सभी ने जमकर डांस किया और डॉ. रावत ने बच्चों को नकद रुपए भी प्रदान किए। उनके साथियों ने बच्चों को मिठाइयां खिलाई, टॉफी बांटी। करीब दो दर्जन बच्चों ने अपने जीवन में पहली दफा क्रिसमस मनाया। बच्चों और परिवार के चेहरे खिल उठे थे।












Click it and Unblock the Notifications